फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram link of paper leak case comes to light

Gurugram News: पेपर लीक मामले का गुरुग्राम लिंक आया सामने

Sat, 29 Jun 2024 04:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Gurugram link of paper leak case comes to light
उत्तराखंड पुलिस ने लक्ष्मण विहार में रहने वाले मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। एनईईटी-यूजी पेपर लीक मामले का गुरुग्राम लिंक सामने आया है। उत्तराखंड पुलिस ने लक्ष्मण विहार में रहने वाले मुख्य आरोपी गंगाधर को हिरासत में ले लिया। जो यहां हीरो कंपनी में काम करता है। गंगाधर की पत्नी के अनुसार उनके पति को 25 जून की सुबह 9.30 बजे हिरासत में लिया गया है। लेकिन इसके बाद के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता कि उनके पति कहां हैं।
पेपर लीक मामले में बिहार के लोगों से था संपर्क में
आरोप है कि गंगाधर बिहार के कुछ लोगों के संपर्क में था और उसने पेपर लीक कराने में मुख्य भूमिका निभाई है। सीबीआई ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर पांच मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं के संबंध में एक एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद से मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी कर रही है। हाल ही में बिहार के पटना की एक कोर्ट ने मामले के दो आरोपियों बलदेव कुमार उर्फ चिंटू और मुकेश कुमार को सीबीआई की हिरासत में भेज दिया था।
विज्ञापन



सामाजिक कार्यकर्ता रहा है गंगाधर
गंगाधर महाराष्ट्र के सांगली के मूल निवासी हैं और वर्तमान में गुरुग्राम के लक्ष्मण विहार इलाके में रहते हैं। वे पिछले 25 वर्षों से गुरुग्राम में रह रहे थे और सावरजानकी गणेश उत्सव समिति की आयोजन समिति के सदस्य रहे हैं। वह गुरुग्राम में एक ऑटोमोबाइल कंपनी में काम करता थे। पेपर लीक मामले में उसकी संलिप्तता के बारे में जानकर उसके परिचित व सहकर्मी हैरान हैं। जब गंगाधर के बेटे राहुल से संपर्क किया गया तो उन्होंने मीडिया से बात करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस को नहीं दी सूचना
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पेपर लीक मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा की जा रही है और उन्होंने कभी भी स्थानीय पुलिस को सूचित नहीं किया। उन्होंने कहा, हमें अभी तक उस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि उसे गिरफ्तार किया गया है या पूछताछ के लिए ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed