{"_id":"6aee1140ab4f61cc3608fb5a","slug":"gurugram-lags-in-lado-lakshmi-yojana-registrations-ranks-16th-in-the-state-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106676-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लाडो लक्ष्मी योजना के पंजीकरण में पिछड़ा गुरुग्राम, प्रदेश में 16वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लाडो लक्ष्मी योजना के पंजीकरण में पिछड़ा गुरुग्राम, प्रदेश में 16वां स्थान
विज्ञापन
जिले में 83,785 महिलाओं के नाम संभावित लाभार्थियों की सूची में शामिल
नंबर गेम - 12.61 प्रतिशत ही हुआ पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के पंजीकरण के मामले में गुरुग्राम प्रदेश में 16वें स्थान पर है। जिले में योजना के लिए 83,785 महिलाओं को संभावित लाभार्थी माना गया है, लेकिन अब तक इनमें से केवल 10,566 महिलाओं ने ही आवेदन किया है। प्रतिशत के हिसाब से पंजीकरण का यह आंकड़ा 12.61 प्रतिशत ही है। वहीं, 33.18 प्रतिशत के साथ फतेहाबाद जिले में पहले और 32.31 प्रतिशत के साथ जींद दूसरे स्थान पर है। प्रदेश में योजना के लिए कुल 16 लाख 64 हजार 78 महिलाओं को संभावित लाभार्थी माना गया है। इनमें से 3 लाख 47 हजार 893 महिलाओं ने आवेदन जमा किए हैं। प्रदेश में कुल पंजीकरण 20.91 प्रतिशत हुआ है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
क्या है लाडो लक्ष्मी योजना
योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक मदद दी जाती है। इसके लिए महिला की उम्र 23 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। साथ ही परिवार की सालाना आय तय सीमा के अंदर होनी जरूरी है। महिला का हरियाणा का निवासी होना भी जरूरी है। आंकड़ों के अनुसार गुरुग्राम में अभी भी बड़ी संख्या में संभावित लाभार्थियों ने आवेदन नहीं किया है।