{"_id":"6492fcc383e0f80eea044586","slug":"gurugram-kids-perform-acrobatic-yoga-on-americas-got-talent-stage-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-7930-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अमेरिका गॉट टैलेंट के मंच पर गुरुग्राम के बच्चों ने किया एक्रोबैटिक योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अमेरिका गॉट टैलेंट के मंच पर गुरुग्राम के बच्चों ने किया एक्रोबैटिक योग
Wed, 21 Jun 2023 07:06 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Wed, 21 Jun 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका गॉट टैलेंट के मंच पर गुरुग्राम के बच्चों ने किया एक्रोबैटिक योग
- कार्यक्रम का पहला राउंड जीतकर दूसरे राउंड में बनाई जगह
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के कन्हैई गांव के बच्चों ने दुनिया के सबसे बड़े रियलिटी शो अमेरिका गॉट टैलेंट के मंच पर अपने हुनर का जलवा दिखाया। अमेरिका गॉट टैलेंट का पहला राउंड जीतर दूसरे राउंड में जगह बना ली है। विपरीत परिस्थितियों व संसाधनों के अभाव में अपनी मेहनत, अथक प्रयास व दृढ़ इरादों से बच्चों ने दुनिया भर के लोगों की वाहवाही लूटी और अपने सपनों को उड़ान दी।
द वॉरियर्स इंडिया फाउंडेशन टीम के इन बच्चों ने राव राम सिंह पब्लिक स्कूल कन्हैई के एक छोटे से मंच से योगासन की शुरुआत करके इंडियाज गाॅट टेलेंट और अनेकों टीवी कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दी। योगा एसोसिएशन से जगदीश कुमार ने बताया कि अमेरिकाज गॉट टेलेंट के मंच पर बुधवार को भारतीय समय के अनुसार सुबह 5.30 बजे ब्रह्म मुहूर्त में गुरुग्राम के इन बच्चों की एक्रोबैटिक योग प्रस्तुति को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनबीसी चैनल पर प्रसारण किया गया। अमेरिकाज गॉट टेलेंट की तरफ से संदेश मिला है कि ये बच्चे पहला राउंड जीत गए हैं। अब दूसरे राउंड के लिए अगस्त माह में फिर से अमेरिका जाने का मौका मिला है।
जगदीश कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पानीपत जिले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में राज्य स्तरीय समारोह में ये बच्चे विशेष रूप से आमंत्रित किए गए थे। जहां पर इन्होंने एक्रोबैटिक योग की प्रस्तुति दी। पूरी टीम राहुल यादव व सागर के निर्देशन में कार्य करती है। टीम में जगदीश यादव, सागर यादव, मनजीत, राम, आयुष्मान, आर्यमन, राहुल चौहान, सुमित, अनमोल, आशीष, सत्यम, शिवम, मुस्कान, भूमि, नंदनी, सपना शामिल हैं।