{"_id":"621625f1b90adc250a473979","slug":"gurugram-if-building-collapse-economy-of-gurugram-will-also-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: इमारतें गिरीं तो प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी गिरेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: इमारतें गिरीं तो प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी गिरेगी
Thu, 24 Feb 2022 10:01 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 24 Feb 2022 10:01 AM IST
सार
यहां देश-विदेश की दिग्गज कंपनियों के कार्यालय हैं, इसलिए यहां बिल्डर आते हैं और ऊंची इमारतें बन रही हैं और फ्लैट बिक रहे हैं। पूरी अर्थव्यवस्था की चेन इससे ही घूमती है।
विज्ञापन
गुरुग्राम चिंटेल पैराइडाइसो सोसायटी धराशायी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम में केंद्रीय स्वतंत्र प्रभार ( राज्यमंत्री ) राव इंद्रजीत सिंह ने कहा है कि अगर मिलेनियम सिटी की इमारतें गिरीं तो अर्थव्यवस्था भी गिरेगी। बुधवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद उन्होंने कहा कि गुरुग्राम हरियाणा की अर्थव्यवस्था की धुरी है।
विज्ञापन
यहां देश-विदेश की दिग्गज कंपनियों के कार्यालय हैं, इसलिए यहां बिल्डर आते हैं और ऊंची इमारतें बन रही हैं और फ्लैट बिक रहे हैं। पूरी अर्थव्यवस्था की चेन इससे ही घूमती है। ऐसे में अगर घटिया निर्माण के कारण इमारतों के हिस्से गिरे या फिर इमारतें गिरीं तो बिल्डर यहां क्यों आएंगे। फिर लोग फ्लैट क्यों लेंगे। लोगों में दहशत हो रही है, इसलिए इस मामले का गंभीरता से हल निकालना होगा। उन्होंने कहा कि चिनटेल्स पैराडाइसो जैसा हादसा होना बहुत गंभीर मामला है।
विज्ञापन