फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram has emerged as the biggest medical hub of the country: Inderjit

गुरुग्राम देश के सबसे बड़े मेडिकल हब के रूप में उभरा : इंद्रजीत

Wed, 29 Sep 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Gurugram has emerged as the biggest medical hub of the country: Inderjit
गुरुग्राम। क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने विश्व हृदय दिवस के अवसर पर बुधवार को कहा कि गुरुग्राम देश के सबसे बड़े मेडिकल हब के रूप में उभरा है। जहां एक ओर सरकार की तरफ से स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं, वहीं निजी अस्पतालों का भी काफी योगदान है। वह सेक्टर-44 स्थित फोर्टिस अस्पताल में हार्ट ऐंड वेस्कुलर इंस्टीट्यूट का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जिले में जो उद्योग आए, अस्पताल खुले और विशेषज्ञ डॉक्टरों का आना हुआ, उससे स्वास्थ्य सुविधाओं में सिर्फ उत्तर भारत ही नहीं बल्कि पूरे देश में सबसे बड़ा मेडिकल हब बनकर सामने आया है। हालांकि केंद्र व राज्य व सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं का दर्जा बढ़ाया है, लेकिन निजी संस्थाओं ने भी लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाकर इसमें योगदान दिया है।
विज्ञापन

पीएम ने दिया चिकित्सा सुविधाओं पर ध्यान
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाओं पर ध्यान दिया है, जिसके बारे में हमने पहले कभी नहीं सोचा। जब कोरोना महामारी आई तब पूरे विश्व में कोई भी इसका सामना करने के लिए तैयार नहीं था। इस दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी महसूस की गई। ऐसे में सभी संस्थाओं द्वारा एकजुटता के साथ कार्य करते हुए लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो चरणों में होगा नागरिक अस्पताल का निर्माण
उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में श्रेष्ठ व अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त नागरिक अस्पताल बनने जा रहा है। जिसका निर्माण दो चरणों में होगा। इसके लिए साथ लगते राजकीय विद्यालय की जमीन ली गई है। फोर्टिस अस्पताल के सीईओ व एमडी आशुतोष रघुवंशी ने कहा कि आज विश्व हृदय दिवस मनाया जा रहा है। हम हृदय के इलाज पर फोकस करते रहे हैं, लेकिन यह दिन इसलिए मनाया जाता है कि लोगों को हृदय रोग से बचाव के बारे में जागरूक किया जाए। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. यश गर्ग, सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव, उप सिविल सर्जन डॉ. अनुज गर्ग, एसीपी ट्रैफिक संजीव बल्हारा, फोर्टिस अस्पताल से डॉ. मनु कपिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed