फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Giants become champions of the Namo Cricket League.

Gurugram News: नमो क्रिकेट लीग में गुरुग्राम गाइटस बनी चैंपियन

Mon, 05 Oct 2026 08:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Gurugram Giants become champions of the Namo Cricket League.
ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 10 ओवर के मुकाबले में गुरुग्राम जायंट्स ने 105 रन बनाए
विज्ञापन

नंबर गेम - 53 रन पर सिमटी हिसार की टीम

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। पंचकूला के ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में रविवार को खेले गए नमो क्रिकेट लीग के फाइनल में गुरुग्राम जायंट्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए हिसार को 52 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। 10 ओवर के मुकाबले में गुरुग्राम जायंट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 105 रन बनाए। इसके जवाब में हिसार की टीम आठ विकेट खोकर 53 रन ही बना सकी। खिताब जीतने वाली गुरुग्राम टीम को 21 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई, जबकि उपविजेता हिसार को 11 लाख रुपये मिले।

फाइनल में गुरुग्राम जायंट्स के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और निर्धारित 10 ओवर में 105 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिसार की टीम गुरुग्राम जायंट्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण हिसार की टीम 53 रन तक ही पहुंच पाई। गुरुग्राम जायंट्स ने 52 रन से मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


लीग में जालंधर की टीम तीसरे स्थान पर रही। उसे पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। कुरुक्षेत्र ने चौथा स्थान हासिल किया और टीम को 2.50 लाख रुपये का पुरस्कार मिला। इसके अलावा टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नमो क्रिकेट लीग का आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी की ओर से आयोजित लीग के समापन समारोह में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक मनमोहन भड़ाना, भजन गायक कन्हैया मित्तल और द ग्रेट खली समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed