फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Fire broke out due to short circuit 30 shanties burnt to ashes

Gurugram: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 30 झुग्गियां जलकर हुईं राख, सिलिंडर फटने के बाद आग ने लिया विकराल रूप

Wed, 11 Jan 2023 07:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, गुरुग्राम
अमर उजाला संवाद, गुरुग्राम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 11 Jan 2023 07:22 PM IST
सार

दमकल विभाग के कर्मचारी ने बताया कि आग बुझाने के दौरान भी दो सिलिंडर फटे थे। बाबा कुशाल शाद मंदिर के पास बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अचानक आग लग गई। इस जगह पर आसपास 200 से ज्यादा झुग्गियां हैं।

विज्ञापन
Gurugram Fire broke out due to short circuit 30 shanties burnt to ashes
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के सेक्टर-66 स्थित बाबा कुशाल शाद मंदिर के पास बसी झुग्गियों में बुधवार सुबह आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल विभाग की सात गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई भी व्यक्ति आग की चपेट में नहीं आया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण तारों में शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है। आग से झुग्गी में रखे सिलिंडर फटने के बाद यह तेजी से फैल गई। आग से 30 झुग्गियां जल गईं।

विज्ञापन


दमकल विभाग के कर्मचारी ने बताया कि आग बुझाने के दौरान भी दो सिलिंडर फटे थे। बाबा कुशाल शाद मंदिर के पास बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अचानक आग लग गई। इस जगह पर आसपास 200 से ज्यादा झुग्गियां हैं। बुधवार सुबह इनमें अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। करीब आधे घंटे में दमकल विभाग की गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


छोटे सिलिंडर व झुग्गियों पर लगी तिरपाल है आग का कारण
झुग्गियों में ज्यादातर लोकल सिलिंडर इस्तेमाल होते हैं। छोटे सिलिंडर की लोहे की परत हल्की होती है। इसके चलते ही यह जल्दी आग पकड़ लेती है। सोमवार को गांव घसौला में झुग्गियों में आग ने भी सिलिंडर फटने से भयानक रूप ले लिया था। दूसरी तरफ मौसम की मार से बचने के लिए  झुग्गियों की छत को तिरपाल से ढक लिया जाता है। झुग्गियां एक कतार में होती हैं। तिरपाल में आग  लगने के बाद यह तेजी से सभी झुग्गियों तक फैल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed