{"_id":"64bc21ee06dd8255f90af494","slug":"gurugram-dominates-in-e-learning-summer-pall-hero-challenge-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-10382-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ई-अधिगम समर पल हीरो चैलेंज में गुरुग्राम का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ई-अधिगम समर पल हीरो चैलेंज में गुरुग्राम का दबदबा
Sun, 23 Jul 2023 12:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों की श्रेणी में प्रथम और विद्यार्थियों की श्रेणी में दूसरे स्थान पर रहा जिला
राज्य स्तर पर विद्यार्थियों की श्रेणी में 51 और शिक्षकों की श्रेणी में 25 का चयन
टैबलेट पर ऑनलाइन पढ़ाई, गृह कार्य व शिक्षण संबंधित कार्यों का हुआ आकलन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शिक्षा विभाग की ओर से जारी ई-अधिगम समर पल हीरो चैलेंज के परिणाम में गुरुग्राम के विद्यार्थियों व शिक्षकों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। विद्यार्थियों की श्रेणी में गुरुग्राम दूसरे स्थान पर और शिक्षकों की श्रेणी में प्रथम स्थान पर रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों व शिक्षकों ने टैबलेट पर ऑनलाइन पढ़ाई व कार्य करते हुए समर पल हीरो चैलेंज में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। भविष्य में भी टैबलेट पर ऑनलाइन पढ़ाई व कार्यों पर ध्यान रहेगा।
जिला गणित विशेषज्ञ बलवान सिंह ने बताया कि टैबलेट पर पढ़ाई, गृह कार्य करने व शिक्षकों द्वारा टैबलेट का शिक्षण संबंधित कार्यों के लिए प्रयोग समय का आकलन किया गया है। ई-अधिगम के तहत समर पल हीरो चैलेंज में गुरुग्राम के 51 विद्यार्थी समर पल हीरो बने हैं और 25 शिक्षक समर पल हीरो बने हैं। विद्यार्थियों के चैलेंज में शामिल होने में भिवानी 30 फीसदी भागीदारी के साथ पहले स्थान पर और गुरुग्राम 22 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर रहा है। समर हीरो चैलेंज में जिले के 4843 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 51 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। समर पल हीरो चैलेंज में भिवानी व हिसार के 32-32, फतेहाबाद के 30 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। सबसे कम सोनीपत व यमुनानगर 2-2 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
शिक्षकों की श्रेणी में गुरुग्राम के 354 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। हरियाणा के सभी जिलों से चयनित 44 शिक्षकों में से 25 शिक्षक गुरुग्राम से ही हैं। जींद से 3 , हिसार, कैथल, सिरसा व रेवाड़ी से 2-2 और फरीदाबाद, अंबाला, पानीपत, सोनीपत, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, पलवल व यमुनानगर से एक-एक शिक्षक का चयन समर पल हीरो चैलेंज में हुआ है। वहीं भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, करनाल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला व रोहतक में किसी भी शिक्षक का चयन समर पल हीरो चैलेंज में नहीं हुआ है। बलवान सिंह ने बताया कि ई-अधिगम समर पल हीरो चैलेंज का जिला स्तरीय व खंड स्तरीय परिणाम भी जारी किया जाएगा। जिसमें आकलन किया जाएगा कि गुरुग्राम के किस खंड से कितने विद्यार्थियों व शिक्षकों ने चैलेंज में प्रतिभाग किया था।