फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram district number one in the state in terms of recovery rate

रिकवरी रेट के मामले में गुरुग्राम जिला प्रदेश में नंबर वन

Mon, 28 Jun 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Gurugram district number one in the state in terms of recovery rate
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के दौर में प्रतिदिन संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से कम हो रही है तो वहीं दूसरी ओर जिले में रिकवरी रेट का आंकड़ा बढ़कर 99.43 प्रतिशत पहुंच गया है। इसके साथ ही गुरुग्राम जिला प्रदेश में रिकवरी रेट के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गया है। जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने सोमवार को बताया कि जिले में कोरोना मरीजों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मरीजों की समय रहते पहचान होने से कोरोना संक्रमण को समय रहते रोकने में मदद मिलती है। इसी कड़ी में जिले में 27 जून को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जांच अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

अभियान के तहत रविवार को 5 अलग-अलग स्थानों पर 500 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें से एक भी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। खांडसा मंडी पर 98, सुभाष चौक पर 123, नाथूपुर दिल्ली बॉर्डर से 119, खेड़कीदौला से 98 तथा कापसहेड़ा बॉर्डर से 113 लोगों से नमूने लिए गए। जिला में संक्रमितों की मृत्यु दर में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। अब जिले में कोरोना की वजह से होने वाली मृत्यु की दर घटकर 0.49 फीसदी पर पहुंच गई है। इसी प्रकार पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 11 फीसदी पर आ गया है। जिला उपायुक्त ने लोगों से कोरोना बचाव नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed