{"_id":"64c56b1fd29d46a92e0606a4","slug":"gurugram-depot-gets-50-e-ticketing-machines-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-10936-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम डिपो को मिलीं 50 ई-टिकटिंग मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम डिपो को मिलीं 50 ई-टिकटिंग मशीनें
Sun, 30 Jul 2023 01:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
ट्रायल के तौर पर डिपो की 12 बसों में मशीन से बनाई जा रहीं टिकट
मशीन में दर्ज रूट पर क्लिक करते ही मिलेगा प्रिंट टिकट
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा परिवहन विभाग की ओर से गुरुग्राम डिपो में 50 ई-टिकटिंग मशीनें भेजी गई हैं। डिपो की रोडवेज बसों में अब मशीन से ही टिकट बनाई जाएंगी। ट्रायल के तौर पर लगभग 12 परिचालकों को अलग-अलग रूटों पर ई-टिकटिंग मशीनें दी गई हैं। डिपो के कई परिचालकों को गुरुग्राम डिपो में ही ई-टिकटिंग मशीन चलाने के बारे में जानकारी दी गई है। ई-टिकटिंग मशीनें आने के बाद परिचालकों को टिकटों को पंच करने की जरूरत नहीं पड़ रही।
गुरुग्राम डिपो में 198 ई-टिकटिंग मशीन दी जाएंगी। कुछ समय पहले ही डिपो के दो कर्मचारियों को हरियाणा परिवहन विभाग की ओर से चंडीगढ़ में ई-टिकटिंग को लेकर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब उक्त दोनों कर्मचारी डिपो के सभी परिचालकों को ई-टिकटिंग को लेकर प्रशिक्षण देंगे। फिलहाल 50 ई-टिकटिंग मशीनें भेजी जा चुकी हैं, जिसमें कई परिचालकों को प्रशिक्षण देकर ट्रायल के तौर पर 12 बसों में मशीनों से टिकट बनाई जा रही हैं। ई-टिकटिंग मशीन से चार यात्रियों के लिए एक साथ टिकट बनवाए जा सकेंगे। ई-टिकटिंग मशीन आने से यात्री नकद के अलावा ई-वालेट या डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर सकेंगे। इस पारदर्शी व्यवस्था में टिकट लेने को लेकर न तो यात्री गड़बड़ी कर सकेंगे और ना ही रोडवेज परिचालक, क्योंकि मशीन से बनाई टिकट पर किराए की सही राशि अंकित होगी।
बस डिपो में ई-टिकटिंग मशीनों की चार्जिंग के लिए पॉइंट भी बनाए गए हैं। ड्यूटी खत्म होने के बाद परिचालकों को मशीनें बुकिंग शाखा में जमा करानी होगी।
-- --
किराए संबंधित त्रुटियां होंगी दूर
गुरुग्राम डिपो में बुकिंग प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि 12 बसों में ट्रायल के तौर पर ई-टिकटिंग मशीनों से टिकट बनाई जा रहीं हैं। डिपो को 198 ई-टिकटिंग मशीन मिलनी हैं। जल्द ही अन्य बसों में भी मशीनों से टिकट बनाई जाएंगी। परिचालकों को मशीन से टिकट बनाने के लिए वे स्वयं प्रशिक्षण दे रहे हैं। कई रूटों पर किराए संबंधित कुछ त्रुटियां हैं। इस संदर्भ में विभाग के मुख्यालय को जानकारी दी गई हैं। जल्द ही किराए संबंधी त्रुटियां दूर होंगी, जिसके बाद सभी बसों में ई-टिकटिंग मशीनों से टिकट बनाई जाएंगी।