{"_id":"63a155d2da97b050844d6069","slug":"gurugram-crime-news-raped-for-a-year-on-the-pretext-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: शादी का झांसा देकर एक साल तक किया दुष्कर्म, युवती से कई बार पैसे भी ले चुका है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: शादी का झांसा देकर एक साल तक किया दुष्कर्म, युवती से कई बार पैसे भी ले चुका है आरोपी
Tue, 20 Dec 2022 11:57 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:57 AM IST
सार
युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी से उसकी दोस्ती फेसबुक पर करीब एक साल पहले हुई थी। इसके बाद आरोपी उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। युवती का आरोप है कि इसी बीच आरोपी उससे कई बार पैसे ले चुका है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती से फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। करीब एक साल तक आरोपी इसी प्रकार से पीड़िता का उत्पीड़न करता रहा।
विज्ञापन
आरोप है कि बाद में उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी से उसकी दोस्ती फेसबुक पर करीब एक साल पहले हुई थी। इसके बाद आरोपी उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। युवती का आरोप है कि इसी बीच आरोपी उससे कई बार पैसे ले चुका है। पीड़िता ने जब उससे शादी करने की बात कही तो आरोपी शादी करने से मुकर गया।
विज्ञापन