फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Covid Case One more new corona patient confirmed in Gurugram

Corona Case: गुरुग्राम में कोरोना के एक और नए मरीज की पुष्टि, अब इतने हुए एक्टिव केस; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sat, 24 May 2025 01:59 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 24 May 2025 01:59 PM IST
सार

कोविड-19 के मामलों में हाल ही में हुई वृद्धि को देखते हुए हरियाणा स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। लोगों की सुरक्षा और तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Gurugram Covid Case One more new corona patient confirmed in Gurugram
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

साइबर सिटी में कोरोना के एक और नए मरीज की पुष्टि हुई है। सेक्टर 38 निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी के साथ अब शहर में कोरोना के कुल 4 एक्टिव केस हो गए हैं। मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल्स को लैब भेजे हैं।

विज्ञापन

तीसरा मरीज 45 वर्षीय संक्रमित वजीराबाद का रहने वाला है। युवक पूरी तरह से वैक्सीनेटेड है। मरीज को कोई यात्रा विवरण भी नहीं है। जिले में पिछले चार दिनों में कोरोना के तीन मरीज मिल चुके हैं। अन्य दो मरीजों में 31 वर्षीय महिला और 62 वर्षीय बुजुर्ग है। सेक्टर-51 निवासी महिला मुंबई घूमने गई थी जबकि सेक्टर-70 निवासी 62 वर्षीय एक बुजुर्ग है, जिनका कोई यात्रा विवरण नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों संक्रमितों को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद होम आइसोलेशन में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने मरीजों के नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लैब भेजा है। शहर में कोरोना के मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सिविल सर्जन डॉ. अलका सिंह ने बताया कि दो मरीजों को कोरोना के हल्के लक्षण हैं। चिंता करने की बात नहीं है। कोरोना वायरस से संक्रमण के कुछ मामले आने से लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना का प्रभाव अब ज्यादा गंभीर नहीं है। यह संक्रमण अब सामान्य कोल्ड यानी जुकाम-बुखार की तरह ही है। इससे पहले जैसी महामारी आने की खास आशंका नहीं है लेकिन फिर भी सतर्कता बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन

उन्होंने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि लोग अपनी सतर्कता बनाए रखें और कोरोना के सामान्य लक्षणों पर नजर रखें। अगर किसी को हल्का बुखार, सर्दी, खांसी या गले में खराश जैसी समस्याएं महसूस होती हैं, तो उन्हें तुरंत जांच करानी चाहिए। सर्दी, खांसी या बुखार होने की स्थिति में दूसरों से दूरी बनाकर रखें।

घबराने की कोई बात नहीं, सावधानी जरूरी : आरती सिंह
कोविड-19 के मामलों में हाल ही में हुई वृद्धि को देखते हुए हरियाणा स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। लोगों की सुरक्षा और तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। हरियाणा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। यह वैरिएंट हल्का और नियंत्रित है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे शांत रहें और कोविड गाइडलाइन का पालन करना जारी रखें। कोविड-19 के सक्रिय मामलों में कोई अंतरराष्ट्रीय यात्रा इतिहास नहीं मिला है। सभी संक्रमितों में हल्के लक्षण हैं और वर्तमान में घर पर ही आइसोलेट हैं। अस्पताल में भर्ती होने की कोई आवश्यकता नहीं है और सभी रोगी नियमित चिकित्सा देखरेख में हैं। विशेष रूप से सभी को पहले एंटी कोविड-19 टीका लगाया गया था, जिससे लक्षणों को कम से कम रखने में मदद मिली है।

मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि गुरुग्राम जिले का एक व्यक्ति जो पहले वायरस से संक्रमित पाया गया था, वह पहले ही ठीक हो चुका है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को अब एक अन्य प्रकार का वायरल संक्रमण माना जाता है, फिर भी बुनियादी सावधानियों जैसे कि हाथ की स्वच्छता, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क पहनना और अनावश्यक भीड़-भाड़ से बचना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: Covid-19: केरल से लेकर दिल्ली तक 'कोरोना संकट'; क्या आने वाली है एक और लहर, फिर लेनी होगी वैक्सीन?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed