फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram city buses remained halted for the fifth day.

Gurugram News: पांचवें दिन भी थमे रहे गुरुगमन सिटी बसों के पहिये

Wed, 14 Oct 2026 06:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Gurugram city buses remained halted for the fifth day.
पांचवे दिन भी गुरुगमन सिटी बसें नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी... संबं​धित फोटो- अंसार
डिपो को रोजाना करीब 2.50 से तीन लाख रुपये का हो रहा राजस्व का नुकसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के सेक्टर-52 डिपो से गुरुगमन सिटी बसों का संचालन लगातार पांचवें दिन भी पूरी तरह ठप रहा। किलोमीटर स्कीम के तहत बसें चला रही निजी कंपनी और जीएमसीबीएल प्रबंधन के बीच पिछले छह महीनों से लाखों रुपये के बकाया भुगतान का विवाद इसकी मुख्य वजह बना हुआ है। कंपनी का दावा है कि फंड जारी न होने के कारण उन्हें सीएनजी बिलों के भुगतान में भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते उन्होंने नोटिस देकर 9 अक्तूबर से गुरुग्राम और फरीदाबाद में परिवहन सेवाएं बंद कर दी हैं।
इस चक्का जाम के कारण दोनों जिलों के लगभग 15 प्रमुख रूटों पर सफर करने वाले रोजाना 15 हजार से अधिक यात्री बेहद परेशान हैं, खासकर सोहना के ग्रामीण इलाकों में सार्वजनिक परिवहन ठप होने से लोग निजी वाहनों और महंगे विकल्पों पर निर्भर हो गए हैं। वहीं, इस विवाद की वजह से जीएमसीबीएल को प्रतिदिन 2.50 से तीन लाख रुपये का वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिससे यात्रियों की परेशानी के साथ-साथ विभाग का घाटा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

इन रूटों पर होता है सिटी बसों का संचालन
सेक्टर-52 डिपो से गुरुग्राम व फरीदाबाद में करीब 15 रूटों पर सिटी बसें संचालित होती हैं। गुरुग्राम में सेक्टर-55/56 मेट्रो स्टेशन से हीरो होंडा चौक, मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो से मारुति कुंज, सेक्टर-55/56 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-55/56 मेट्रो स्टेशन (मुद्रिका), मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो से बिजनेस जोन सेक्टर-50, मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से गुड़गांव रेलवे स्टेशन, मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सोहना, महावीर चौक से बहल्पा, गैरतपुर बास गांव, गुरुग्राम बस स्टैंड से सोहना बस अड्डा तक सिटी बसें चलती हैं। वहीं, फरीदाबाद में बदरपुर बॉर्डर से बल्लभगढ़ बस स्टैंड वाया एनएच-2, बदरपुर बॉर्डर से बल्लभगढ़ बस स्टैंड वाया बाइ पास रोड, बदरपुर बॉर्डर से राजपुर कलां वाया अमृता अस्पताल, बल्लभगढ़ बस स्टैंड से पाली चौक, बल्लभगढ़ बस स्टैंड से धतीर, बल्लभगढ़ बस स्टैंड से अरुआ, बल्लभगढ़ से मोहना, बल्लभगढ़ बस स्टैंड से बदरपुर बॉर्डर वाया तिगांव, बल्लभगढ़ बस स्टैंड से मझावली, बल्लभगढ़ बस स्टैंड वाया तिगांव मझावली बदरपुर बॉर्डर अजरौंदा चौक तक सिटी बसें संचालित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले- निजी वाहनों में सफर बना मजबूरी
- सिटी बसों का संचालन नहीं होने से रूटों पर हजारों यात्री परेशान हैं। गुरुग्राम बस अड्डा पर सिटी बस नहीं मिलने के कारण निजी बसों या रोडवेज बसों करना पड़ता है। - अंसार
- सोहना के ग्रामीण क्षेत्र के सिटी बसें नहीं चलने के कारण लोगों को सार्वजनिक परिवहन नहीं मिल रहे। लोगों को निजी वाहनों में सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। - कृणाल
- सोहना से मेट्रो स्टेशन व न्यू गुरुग्राम क्षेत्र में आने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। उनको सोहना से मेट्रो स्टेशन से सीधा साधन नहीं मिल पा रहा है। - इम्तियाज
- सिटी बसों के बंद होने के कारण सोहना क्षेत्र से न्यू गुरुग्राम में नौकरी व कार्यालय में आने वाले यात्री समय पर नहीं पहुंच पाते। उनको पुराने गुरुग्राम आकर वाहन बदलना पड़ता है। - रोहन

----
सिटी बसों का संचालन करने वाली कंपनी के अधिकारियों से बातचीत चल रही है। जल्द ही सिटी बसों का रूटों पर संचालन शुरू कराया जाएगा। डिपो में बसों की मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है, ताकि ब्रेकडाउन की समस्या का समाधान किया जा सके। - विश्वजीत चौधरी, सीईओ, जीएमसीबीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article