Gurugram: खाना खाकर कैंटर के पास लौट रहे चालक को अर्टिगा ने मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटा, हुई मौत
आलम को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बिलासपुर थाना पुलिस ने कार संख्या के आधार पर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर चौक के पास ढाबे से खाना खाकर लौट रहे चालक को अर्टिगा कार ने टक्कर मार दी। मृतक कार में 200 मीटर तक घिसटता रहा, घटना की जानकारी होने के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बिलासपुर थाना पुलिस लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार धुलावत के रहने वाले जावेद ने बताया कि वह अपने साथी आलम के साथ ट्रक खड़ा करके खाना खाने के लिए ढाबे में गया था। खाना खाने के बाद दोनों पैदल ही बिलासपुर टोल के पास खड़ी अपनी कैंटर की ओर लौट रहे थे।
दिल्ली की ओर से आ रही अर्टिगा कार आलम को टक्कर मारती हुई उसे घसीट कर करीब 200 मीटर तक ले गई। पीछे से जावेद चिल्लाता रहा आसपास के लोगों की आवाज के बाद कार चालक ने गाड़ी मौके पर रोकी और उसे छोड़कर फरार हो गया।
आलम को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बिलासपुर थाना पुलिस ने कार संख्या के आधार पर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।