फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram bhondsi jail all inmates gets first doze 80 percent are fully vaccinated

गुरुग्राम: जेल में सभी कैदियों को लग चुकी है कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, दूसरी डोज 80 प्रतिशत कैदियों की लगी

Wed, 22 Sep 2021 05:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 22 Sep 2021 05:41 PM IST
सार

जेल प्रशासन की ओर से जेल में आने वाले नए कैदी का पूरा ब्यौरा जानने के साथ यह भी दर्ज किया जा रहा है कि उसे कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगी है अथवा नहीं। इसके साथ कोरोना टेस्ट के बाद ही उनको भीतर बैरक में रखा जा रहा है।

विज्ञापन
Gurugram bhondsi jail all inmates gets first doze 80 percent are fully vaccinated
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए सबसे ज्यादा तैयारी जेल में दिख रही है। जेल प्रशासन की ओर से सभी 3946 कैदियों को वैक्सीन की पहली डोज लगभग लग चुकी है। इसमें से सजायाफ्ता 603 कैदियों को दूसरी डोज भी लग चुकी है।
विज्ञापन

 
जेल प्रशासन की ओर से जेल में आने वाले नए कैदी का पूरा ब्यौरा जानने के साथ यह भी दर्ज किया जा रहा है कि उसे कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगी है अथवा नहीं। इसके साथ कोरोना टेस्ट के बाद ही उनको भीतर बैरक में रखा जा रहा है। जेल में तैनात सुरक्षा कर्मियों से लेकर सफाई कर्मी का भी टीकाकरण पूरा हो चुका है। 
विज्ञापन


सोमवार को लगी 158 कैदियों को दूसरी डोज
जेल प्रशासन के अनुसार समय-समय पर टीका करणा किया जाता है। सोमवार को कैंप का समय पूरा होने पर 158 लोगों को दूसरी डोज लगी। जेल में बंद अब उन्हीं लोगों को दूसरी डोज नहीं लग पायी है। जिनको पहली डोज बाहर लगी थी। ऐसे में समय सीमा को देखते हुए दूसरी डोज लगाने की प्लानिंग की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में कोरोना को रोकने के लिए रही है विशेष प्लानिंग
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कैदियों की मिलाई पर रोक लगी है। जिन कैदियों को कोरोना संक्रमण था उनको झज्जर में बनाई गई विशेष जेल में रखा जाता था। तीसरी लहर का असर न के बराबर रहे । इसके लिए टीकाकारण पर जोर रखा गया। 


जेल में बंद लगभग सभी कैदियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिनकी दूसरी डोज बची हुई है। समय सीमा के आधार पर उनको दूसरी डोज लगवाई जायेगी। विचाराधीन कैदी जो अभी हाल में आ रहे हैं। उनकी दूसरी डोज लगाई जानी है। -हरेन्द्र कुमार,  जेल अधीक्षक, भोंडसी , गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed