फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   gurugram bank executive killed for dowry father alleged son in law of murder

गुरुग्रामः दहेज में क्रेटा कार नहीं लाने पर बैंक एक्जीक्यूटिव की हत्या! पिता ने लगाया चौंकाने वाला आरोप

Wed, 10 Mar 2021 06:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 10 Mar 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
gurugram bank executive killed for dowry father alleged son in law of murder
गुरुग्राम में बैंक एक्जीक्यूटिव की मौत - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम के बिलासपुर क्षेत्र के खरखड़ी गांव में महिला बैंककर्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी बीते साल मई में ही शादी हुई थी। पिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पटौदी क्षेत्र के रहने वाले सतीश चंद्र यादव एयर फोर्स में नौकरी करते हैं। वह सोहना रोड स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर ही रहते हैं। उनकी बेटी तनुजा की शादी 24 मई 2020 को खरखड़ी निवासी संदीप के साथ की थी। युवती बैंक में नौकरी करती थी।
विज्ञापन


सतीश का आरोप है कि शादी के एक महीने बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज के लिए उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। पति क्रेटा कार की मांग करता था। उसने फोन करके भी बताया था कि कार व गहने न देने पर उसे मार देंगे। इसको लेकर सतीश बेटी के ससुराल गए और उन्हें समझाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने बताया कि फरवरी में बेटी जब नौकरी पर पहुंची तो उसके चेहरे पर भी मारपीट के निशान थे। जिसको देखने के बाद बैंक मैनेजर ने उन्हें ही बुलाया था। सतीश ने मृतका की सास को इस संबंध में बात भी की थी जिस पर उन्होंने आगे से ऐसा न होने का भरोसा दिया था।


दो अलग-अलग नंबरों से बेटी ने किया था फोन 
आरोप है कि 6 मार्च को युवती ने अपने माता-पिता को दो नंबरों से कॉल कर बताया कि उसका पति उसे मार देगा। रविवार की सुबह बेटी की सास का फोन आया कि तनुजा के पेट में दर्द है और उसे हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने सल्फास खाने से मौत की वजह बताई लेकिन सवाल ये है कि यह बाजार में महिलाओं और बच्चों को नहीं मिल सकता है। जमालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई पवित्र ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed