{"_id":"671845b2a8a8dc388c005888","slug":"gurugram-and-faridabad-will-be-connected-by-rapid-rail-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: रैपिड रेल से जुड़ेंगे गुरुग्राम-फरीदाबाद, मनोहर लाल और सीएम नायब सिंह ने बैठक में की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: रैपिड रेल से जुड़ेंगे गुरुग्राम-फरीदाबाद, मनोहर लाल और सीएम नायब सिंह ने बैठक में की चर्चा
Wed, 23 Oct 2024 06:09 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 23 Oct 2024 06:09 AM IST
सार
बैठक की जानकारी पत्रकारों से साझा करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बताया कि केन्द्रीय आवासन एवं शहरी मामले के मंत्री मनोहर लाल के साथ मेट्रो के विस्तारीकरण और आरआरटीएस को स्थापित करने के लिए चर्चा की गई।
विज्ञापन
नमो भारत ट्रेन (रैपिड रेल)
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली एयरपोर्ट से गुरुग्राम-फरीदाबाद-जेवर एयरपोर्ट को जोडने के लिए आरआरटीएस की संभावनाओं को तलाशे जाने की दिशा में काम शुरू हुआ है। मंगलवार को इस मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह और केन्द्रीय आवासन एवं शहरी मामले के मंत्री मनोहर लाल ने एक बैठक के दौरान चर्चा की। इसके साथ ही बैठक में हरियाणा के लोगों को मेट्रो रेल और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) जैसी सुविधाएं देने पर भी बात हुई।
विज्ञापन
बैठक की जानकारी पत्रकारों से साझा करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बताया कि केन्द्रीय आवासन एवं शहरी मामले के मंत्री मनोहर लाल के साथ मेट्रो के विस्तारीकरण और आरआरटीएस को स्थापित करने के लिए चर्चा की गई। इसमें विभिन्न मेट्रो रेल व आरआरटीएस परियोजनाओं के अध्ययन को केन्द्रीय मंत्री द्वारा यहमति दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी प्रकार, दिल्ली के सराय काले खां से करनाल तक आरआरटीएस, गुरुग्राम से बाढसा के एम्स तक मेट्रो लाइन को जोडने पर भी चर्चा की गई। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मेट्रो को गुरुग्राम के पालम विहार से एयरपोर्ट को जोडने पर अध्ययन किया जाएगा। इसके साथ ही दो अलग अलग लाइनें बिछाने पर भी संभावनाओं को तलाशा जाएगा। उन्होंने बताया कि सराय काले खां से धारूहेडा तक जाने वाली आरआरटीएस को बावल व राजस्थान के शाहजहांपुर तक चालू करने पर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
डीपीआर मिलने के 15 दिन बाद मंजूरी : केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गुरुग्राम से फरीदाबाद के बीच मेट्रो रेल लाइन की स्थिति नहीं बन रही थी। इसलिए अब यहां पर आरआरटीएस को क्रियान्वित करने के लिए अध्ययन करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से गुरुग्राम, फरीदाबाद होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक लाइन बिछाने के लिए अध्ययन होगा। गुरुग्राम के सेक्टर-56 से पंचगांव तक की प्रस्तावित मेट्रो लाइन को बिछाने का खर्च हरियाणा सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इसकी परियोजना की डीपीआर प्राप्त होने के बाद मंजूरी केन्द्रीय मंत्रालय द्वारा 15 दिन के भीतर दे दी जाएगी।