{"_id":"63256cb26a6a4b2a631fc5e1","slug":"gurugram-accident-car-rammed-from-behind-in-tractor-trolley-laden","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram Accident: ट्रैक्टर-ट्राला में लदे सरियों में पीछे से घुसी कार, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram Accident: ट्रैक्टर-ट्राला में लदे सरियों में पीछे से घुसी कार, कई घायल
Sat, 17 Sep 2022 12:14 PM IST
विजय पुंडीर
एएनआई, गुरुग्राम
एएनआई, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:14 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक, एक ट्रैक्टर सरिये लेकर जा रहा था और एक कार की उसमें पीछे से टक्कर हो गई। गाड़ी सरियों में फंस गई, काफी दिक्कत के बाद कार सवार लोगों को निकाला गया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : ANI
विस्तार
गुरुग्राम में ट्रैक्टर-ट्राला में लदे सरियों में पीछे से एक कार घुस गई। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
112 पर कॉल आई थी कि रोड पर सरिये ले कर एक ट्रैक्टर जा रहा था और एक कार की उसमें पीछे से टक्कर हो गई। गाड़ी सरियों में फंस गई थी काफी दिक्कत के बाद कार सवार लोगों को निकाला गया। हमने सभी को अस्पताल में पहुंचाया: कैलाश चंद, जांच अधिकारी, गुरुग्राम, हरियाणा pic.twitter.com/glmcqWNk2h
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2022
विज्ञापन
गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, 112 पर कॉल आई थी कि रोड पर एक ट्रैक्टर सरिये लेकर जा रहा था और एक कार की उसमें पीछे से टक्कर हो गई। गाड़ी सरियों में फंस गई थी काफी दिक्कत के बाद कार सवार लोगों को निकाला गया। सभी घायलों को को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन