फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Guru Gobind Singh was an example of sacrifice and valor: Governor

त्याग और वीरता की मिसाल थे गुरु गोबिंद सिंह : राज्यपाल

Sun, 09 Jan 2022 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh was an example of sacrifice and valor: Governor
गुरुग्राम। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह त्याग और वीरता की मिसाल थे, जिन्होंने अन्याय, अधर्म, अत्याचार और दमन के खिलाफ लड़ाई लड़ी। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश के वास्ते त्याग और बलिदान देने के लिए तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन

राज्यपाल रविवार को डीएलएफ गोल्फ कोर्स क्लब में प्रकाश पर्व पर आयोजित गुरुवाणी तथा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह के बारे में बताया। कहा कि उन्होंने कभी भी राज सत्ता प्राप्ति, धन संपदा, जमीन या यश प्राप्ति के लिए लड़ाइयां नहीं लड़ीं। उनकी लड़ाई अन्याय, अधर्म एवं अत्याचार के खिलाफ थी। उन्होंने समूचे राष्ट्र के उत्थान के लिए संघर्ष किया। उनकी तीन पीढ़ियों ने देश के लिए बलिदान दिया। वह बहुत अच्छे संगीतकार भी थे, जिनकी वाणी से लाखों लोग प्रभावित होते थे। उन्होंने ही खालसा पंथ की स्थापना की थी। आज पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें उनकी गाथाओं को सामने लाया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम से पहले राज्यपाल दत्तात्रेय डीएलएफ फेज-1 के एच ब्लॉक स्थित गुरुद्वारे भी गए जहां उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका। दोनों जगहों पर सिरोपा भेंट कर राज्यपाल का सम्मान किया गया। सरदार हरभजन सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया और क्लब के अध्यक्ष एमपी सिंह ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जसपाल सिंह चड्ढा, न्यू कॉलोनी गुरुद्वारा से अजीतपाल सिंह पसरीचा सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शवों का संस्कार और लोगों की जान बचाने वाले सम्मानित
गुरुग्राम। राज्यपाल ने कोविड काल में चार हजार शवों का अंतिम संस्कार करवाने वाले शहीद भगत सिंह सेवा दल के संस्थापक पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी को सम्मानित किया। शंटी ने कहा कि जब परिवार वाले ही अपने परिजनों को पहचानने से इनकार कर रहे थे। उस मुश्किल वक्त में उनकी टीम शवों का अंतिम संस्कार करा रही थी जिसके लिए उन्हें राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया है। बीते 25 वर्षों में उनकी संस्था 56 हजार से ज्यादा शवों का अंतिम संस्कार करवा चुकी है। इसके साथ ही 13 हजार लोगों की जान बचाने वाले गोताखोर प्रगट सिंह, ऑक्सीजन लंगर लगाकर डेढ़ लाख लोगों को फ्री ऑक्सीजन देने वाले हेमकुंठ फाउंडेशन के इरिंदर सिंह आहलुवालिया, फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के महानिदेशक दीपक जैन को गरीबों को फ्री चिकित्सा सुविधा दिलवाने के लिए सम्मानित किया गया। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को नृत्य सिखाने वाली मिस राबिया हारा को भी सम्मानित किया गया जिन्हें मिस टीन अर्थ के टाइटल से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा दक्षिण एशिया में हजारों बच्चों को शिक्षा देने वाले फादर टॉमस कुरियाकोस भी सम्मानित हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed