फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurgaon Crime news: Miscreants snatched car on the strength of the pistol from youth

युवक से बाइक सवारों बदमाशों ने पिस्टल के बल पर छीनी कार

Tue, 22 Mar 2022 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Gurgaon Crime news: Miscreants snatched car on the strength of the pistol from youth
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने कार सवार युवक से मारपीट कर पिस्टल के बल पर कार छीन ली। पीड़ित कार को स्टार्ट छोड़कर लघुशंका करने के लिए उतरा था। पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद बिलासपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, यशपाल निवासी गांव जौडीकलां, थाना पटौदी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 मार्च को वह अपनी कार से बिलासपुर गए थे। शाम करीब पांच बजे एनएच 48 पर जमालपुर रोड से पहले कार सड़क किनारे स्टार्ट खड़ी कर लघुशंका करने लगे। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक आए और उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद लात घूसे से उनकी पिटाई की। बदमाशों ने उन पर पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी दी। उनकी कार लेकर एक बदमाश फरार हो गया, जबकि दूसरा अपनी बाइक पर भागा। पीड़ित ने बताया कि कार में रखा उनका पर्स, 10 हजार रुपये और मोबाइल भी बदमाश ले गए। पीड़ित ने बताया कि कार उनके साले दिल्ली निवासी के नाम है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच अधिकारी का कहना है कि सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed