फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   GU: Waiting for the examination schedule to be released

जीयू ने अभी तक जारी नहीं किया परीक्षा की तारीख, विद्यार्थियों में रोष

Mon, 22 Feb 2021 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
GU: Waiting for the examination schedule to be released
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय (जीयू) में ऑड सेमेस्टर की परीक्षाएं दो मार्च से शुरू होनी हैं। वहीं, अभी तक जीयू प्रबंधन ने परीक्षा शेड्यूल जारी नहीं किया है। ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा विकल्प के संबंध में भी कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं। ऐसे में विद्यार्थियों ने सोमवार को विश्वविद्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन परीक्षाओं का विकल्प देने व परीक्षा शेड्यूल जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

200 से ज्यादा विद्यार्थी सुबह 11 बजे ही धरने पर बैठ गए थे। हालांकि, एग्जाम कंट्रोलर डिपार्टमेंट से डॉ. बदरुद्दीन ने उनकी मांगें पूरी होने का आश्वासन दिया। हालांकि, अभी तक विश्वविद्यालय द्वारा लिखित में कोई सूचना जारी नहीं की गई है। विश्वविद्यालय के प्रबंधन ने छात्रों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर उन्हें परीक्षा पैटर्न बदलने के बारे में भी जानकारी दी। विद्यार्थी चिन्मय ने बताया कि इस बार विश्वविद्यालय यूनिट सिस्टम में परीक्षा नहीं लेेगा। कोई भी पांच प्रश्न हल करने होंगे। प्रबंधन ने धरना प्रदर्शन के बाद ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों परीक्षा विकल्प देने की बात कही है लेकिन लिखित में नोटिस जारी नहीं होने तक कुछ नहीं कहा जा सकता। यदि दोनों विकल्प नहीं मिलते हैं तो यह प्रदर्शन दोबारा किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रबंधन से बातचीत करने का प्रयास किया गया है लेकिन प्रबंधन ने इस विषय पर चुप्पी साधी है।
विज्ञापन

कई बार विश्वविद्यालय प्रबंधन से ऑनलाइन ऑफलाइन परीक्षा विकल्प की मांग की गई है। हर बार आश्वासन दिया जाता है लेकिन अभी तक नोटिस जारी नहीं किया गया है।
- सिमरन
दो मार्च से परीक्षा शुरू होनी है। विद्यार्थियों को परीक्षा शिड्यूल की कोई जानकारी नहीं हैं। ऐसे में विद्यार्थी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चिन्मय
परीक्षा शुरू होने में 7 दिन बाकी हैं। अभी तक कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं। अभी तक डेटशीट भी जारी नहीं की गई है। विद्यार्थियों को भ्रम में रखा जा रहा है।

- दीपेंद्र शर्मा
कोरोना की वजह से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ा है। विश्वविद्यालय द्वारा कोई गंभीरता नहीं बरती जा रही है। जल्द ही परीक्षाओं के संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी करने चाहिए।
- गौरव कटारिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed