{"_id":"6a60b969ec2245b860073f05","slug":"growing-interest-among-students-for-admission-to-btech-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95328-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बीटेक में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का बढ़ा रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बीटेक में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का बढ़ा रुझान
विज्ञापन
तीसरी ओपन काउंसलिंग में रही अच्छी भागीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग में बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए बुधवार को तीसरे चरण की ओपन काउंसलिंग आयोजित की गई। काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला। विश्वविद्यालय में करीब 200 रिक्त सीटों के लिए लगभग 400 अभ्यर्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
सुबह से ही बड़ी संख्या में विद्यार्थी और उनके अभिभावक विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे। प्रवेश प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद विश्वविद्यालय की निर्धारित मेरिट और नियमों के अनुसार रिक्त सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की थीं, जिससे पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से संचालित हुई।
विश्वविद्यालय अधिकारियों के अनुसार, तीसरी ओपन काउंसलिंग में विद्यार्थियों की अच्छी भागीदारी रही। करीब 200 रिक्त सीटों के लिए 400 अभ्यर्थियों के पहुंचने से बीटेक पाठ्यक्रमों के प्रति बढ़ती रुचि देखने को मिली। अधिकारियों का कहना है कि इस चरण के बाद अधिकांश सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।