{"_id":"69efb51a6a73730cc40050a6","slug":"growing-encroachment-on-the-green-belt-has-become-a-problem-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86112-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ग्रीन बेल्ट पर बढ़ते अतिक्रमण से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ग्रीन बेल्ट पर बढ़ते अतिक्रमण से परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-52 में अर्डी मॉल के सामने झुग्गियां बसने से पर्यावरण और सुरक्षा पर संकट
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-52 स्थित अर्डी मॉल के सामने बनी ग्रीन बेल्ट पर तेजी से बढ़ते अतिक्रमण ने शहर में रह रहे लोगों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में चल रहे निमार्ण कार्य के चलते यहां काफी संख्या में मजदूर वर्ग के लोग रहते हैं, जिनमे से कई लोगों ने इन ग्रीन बेल्ट में ही डेरा डाला हुआ है।
पिछले कुछ महीनों में यहां करीब दस से अधिक झुग्गियां बस चुकी हैं, वहीं धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। ये लोग खुले में लकड़ी और कोयले से चूल्हा जलाकर खाना बनाते हैं, जिससे सुबह-शाम धुआं उठता है और वातावरण प्रदूषित हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि झुग्गियों में रहने वाले लोग यहीं पर खाना बनाते, नहाते-धोते और सोते हैं। इसके चलते आसपास पानी भी बहता है, जिससे गंदगी और असुविधा बढ़ रही है। यह स्थिति न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर खतरा पैदा कर रही है। मौके पर मिले निवासी जोरा सिंह और हरदेव ने बताया कि ग्रीन बेल्ट का निर्माण हरियाली बढ़ाने और वातावरण को शुद्ध रखने के उद्देश्य से किया गया है लेकिन अतिक्रमण के कारण यहां की हरियाली लगातार प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि धुएं और गंदगी के कारण सांस संबंधी समस्याओं की संभावना भी उत्पन्न होती है।