फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Group-4 employees given a lesson in etiquette.

Gurugram News: ग्रुप-4 के कर्मचारियों को पढ़ाया गया शिष्टाचार का पाठ

Mon, 13 Jul 2026 05:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Group-4 employees given a lesson in etiquette.
गुरुग्राम। एससीईआरटी हरियाणा के निर्देशानुसार, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट गुरुग्राम में सोमवार से ग्रुप-4 के कर्मचारियों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ डाइट प्रभारी पृथ्वीराज की अध्यक्षता में हुआ। प्रशिक्षण का आयोजन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्राचार्य सुमिता रांगी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। ट्रेनिंग विंग सदस्य डॉ. ओमबीर यादव ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिक्षा विभाग में वर्ष 2018 और उसके बाद नियुक्त उन ग्रुप-4 कर्मचारियों के लिए है, जो वर्ष 2025-26 में आयोजित प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो सके थे। प्रशिक्षण प्रभारी सोना यादव की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. ओमबीर यादव, सोना यादव और मनोज शर्मा मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार शर्मा ने कार्यस्थल पर मूलभूत शिष्टाचार विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिष्टाचार का पालन करना एक कर्मचारी के लिए अति आवश्यक है। हम अपने अच्छे व्यवहार से ही किसी भी संस्थान की पहचान बनाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed