{"_id":"687e891c7430baa1af01b362","slug":"green-corridor-will-be-created-with-traffic-lights-using-ai-technology-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-62866-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एआई तकनीक से ट्रैफिक लाइट से बनाया जाएगा ग्रीन कॉरिडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एआई तकनीक से ट्रैफिक लाइट से बनाया जाएगा ग्रीन कॉरिडोर
विज्ञापन
जीएमडीए के साथ मिलकर यातायात पुलिस काम कर रही
विराट त्यागी
गुरुग्राम। एआई की मदद से ट्रैफिक लाइट में बदलाव करके शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने की कोशिश की जा रही है। वाहन चालकों को शहर में किसी भी सड़क पर एक बार हरी बत्ती मिलने के बाद अगले चौक-चौराहों पर हरी बत्ती मिलेंगी। इस तकनीक से ग्रीन कॉरिडोर बन जाएगा।इससे जाम की समस्या कम होगी।
जीएमडीए के साथ मिलकर यातायात पुलिस इस पर काम कर रही है। उम्मीद है कि इस कदम से वाहन चालकों को जाम से निजात मिल सकेगी। शुरुआती दौर में थोड़ी दिक्कत का सामना जरूर करना पड़ सकता है। अगर स्थिति में कोई परेशानी होती है तो यातायात पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक लाइट पर नियुक्त किया जाएगा और वह ट्रैफिक लाइट को पहले की तरह सामान्य कर देंगे।
कई बार ऐसा होता है कि वाहन चालक रेड लाइट पर खड़े होते हैं और उनके पीछे वाली लाइट हरी हो जाती है। इसके चलते वह वाहन चालक चौक-चौराहों पर आ जाते हैं। ऐसे में चौक -चौराहों पर जाम की स्थिति बन जाती है। दूसरी तरफ से निकलने वाले वाहन चालक भी जाम में फंस जाते हैं।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त यातायात डाॅ. राजेश मोहन ने बताया कि अगर किसी वाहन चालक को एक जगह पर हरी बत्ती मिलती है तो उनको लगातार दो से तीन रेड लाइट हरी ही मिलेंगी। उम्मीद है कि इससे जाम में उन्हें राहत मिलेगी।