फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Grand welcome to the guests at G-20 conference, launch from today

Gurugram News: जी-20 सम्मेलन में आए मेहमानों का भव्य स्वागत, शुभारंभ आज से

Wed, 01 Mar 2023 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Grand welcome to the guests at G-20 conference, launch from today
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। बुधवार से जी-20 शिखर सम्मेलन के तहत शुरू हो रही एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमानों का आगमन मंगलवार से शुरू हो गया। 1 मार्च से 4 मार्च तक होने वाली बैठकों में शामिल होने के लिए अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल के करीब 100 सदस्य मंगलवार की शाम तक गुरुग्राम पहुंच चुके थे।

प्रतिनिधिमंडल का नई दिल्ली स्थित आईजीआई हवाई अड्डे पर हरियाणा की परंपरा के अनुसार अभिनंदन किया गया। गर्मजोशी से हुए स्वागत से विदेशी मेहमान बेहद प्रभावित नजर आए। बैठक को लेकर शहर में उत्सव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को बैठक का शुभारंभ होटल लीला में होगा। इसमें केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह शामिल होंगे। जी-20 के 19 सदस्य देश व यूरोपीयन यूनियन, 10 आमंत्रित देशों और 9 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 100 से अधिक प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार-रोधी तंत्र को मजबूत करने पर विस्तृत विचार-विमर्श करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन चलने वाली बैठक की अध्यक्षता भारत करेगा वहीं इटली इस बैठक का सह अध्यक्ष देश है। पहले दिन शुभारंभ सत्र में भारत की ओर से राहुल सिंह व इटली की ओर से जियोवानी टार्टग्लिया स्वागत संबोधन देंगे।
बैठक के पहले सत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने व आर्थिक अपराधों से निपटने के लिए सूचनाओं के आदान-प्रदान पर चर्चा की जाएगी। भारत की ओर से सीबीडीटी के चेयरमैन नितिन गुप्ता के संबोधन करेंगे।
दूसरे सत्र में भ्रष्टाचार और आर्थिक अपराधों से संबंधित संपत्ति वसूली तंत्र को मजबूत करने पर चर्चा होगी। जिस में भारत की ओर से ईडी के निदेशक संजय कुमार मिश्रा व इटली की ओर से नेशनल पुलिस ऑफिसर स्टीफानो कारवेली व्याख्यान देंगे। इसी सत्र में एफएटीएफ से आशीष कुमार, यूएनओडीसी से स्टेफाइन होइलिंग, व इंटरपोल से हुमैद अरमीमी प्रेजेंटेशन देंगे। इसके साथ ही चीन, फ्रांस, कोरिया व नाइजीरिया के प्रतिनिधि भी चर्चा में भागीदारी करेंगे।




मेहमानों के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुति


गुरुग्राम। शिखर सम्मेलन के पहले दिन की चर्चा के बाद हरियाणा सरकार की ओर से विदेशी मेहमानों के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ राज्य मंत्रिमंडल के सभी सदस्य भारत की अतिथि देवो भव: परंपरा के अनुरूप मेहमानों का स्वागत करेंगे। रात्रिभोज के दौरान हरियाणा की संस्कृति का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा और मेहमानों को मोटे से अनाज से तैयार होने वाले व्यंजन भी परोसे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed