फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Grand placement will complete till september

सितंबर तक पूरी होगी प्रदेश में बंपर भर्तियों की प्रक्रिया : राव नरबीर

Thu, 06 Jun 2019 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Grand placement will complete till september

गुरुग्राम। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने ऐलान किया है कि प्रदेश सरकार जल्द ही ग्रुप सी व डी की बंपर भर्तियां करने जा रही है। सितंबर माह तक इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस बार 30 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इससे पहले सरकार ग्रुप डी के 66 हजार 500 पदों पर पारदर्शिता के साथ भर्तियां कर चुकी है।

विज्ञापन


राव नरबीर बृहस्पतिवार को सेक्टर-14 में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार ने दक्षिण हरियाणा के साथ-साथ पूरे प्रदेश का समान विकास कराया है। इसी का परिणाम है कि लोकसभा चुनाव में लोगों ने भाजपा में अपना अभूतपूर्व विश्वास जताया। कार्यक्रम में हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ के चेयरमैन जीएल शर्मा ने कहा कि पीडब्ल्यूडी मंत्री के तौर पर राव नरबीर ने प्रदेश की सड़कों का सुधारीकरण कर एक नया उदाहरण पेश किया है।
विज्ञापन


उनकी अगुवाई में 14 जुलाई से गुरुग्राम इलाके को हरा भरा करने के लिए पौधरोपण अभियान शुरू किया जा रहा है। सरकारी विभागों के साथ-साथ ही निजी संस्थाओं और खासकर कारपोरेट घरानों को इसमें शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed