{"_id":"6980f40f72107916ad03d644","slug":"grand-event-of-15th-annual-sports-competition-of-dpg-college-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-78780-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: डीपीजी कॉलेज के 15वें वार्षिक खेल स्पर्धा का भव्य आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: डीपीजी कॉलेज के 15वें वार्षिक खेल स्पर्धा का भव्य आयोजन
विज्ञापन
मुख्य अतिथि गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। डीपीजी कॉलेज में 15वें वार्षिक खेल महोत्सव स्पर्धा 2026 का शुभारंभ उत्साह के साथ किया गया। यह महोत्सव 6 फरवरी तक चलेगा, जिसमें 5 से अधिक दिनों तक प्रतियोगिताएं, 20 से अधिक खेल स्पर्धाएं और सैकड़ों खिलाड़ियों की सहभागिता देखने को मिलेंगी। स्पर्धा का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना, टीम वर्क और प्रतिस्पर्धात्मक कौशल को बढ़ावा देना है। खेल प्रतियोगिताओं में सोमवार को बैडमिंटन, फुटबॉल, क्रिकेट, खो-खो, बॉलीवॉल, कबड्डी जैसी प्रतियोगिताओं के मैच हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश शर्मा रहे। समारोह में खेल जगत से जुड़े कई खिलाड़ियों एवं अधिकारियों ने विशेष अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक परेड और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों से हुई। इसके साथ ही खेल जगत में अपनी पहचान बना रहे खिलाड़ियों जितेंद्र सिंह, रितु यादव, गीता यादव, प्रिया यादव, चंचल शर्मा, इशिका, रामकुमार यादव, सुनील गुर्जर, परमजीत अर्चना, नितिन भारद्वाज, मनीष यादव, टीपू यादव, दिव्यांशी, रितु, सिमरन कटारिया, साक्षी, नितिन, क्रिश, जगदीप, प्रीति दुष्यंत तथा पराग को उनकी उपलब्धि के लिए स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।
वाइस चेयरमैन दीपक गहलोत ने कहा कि हरियाणा खेल और रक्षा बलों की परंपरा के लिए जाना जाता है। खेलों के माध्यम से नई पीढ़ी को आगे बढ़ाते हुए इस गौरवशाली परंपरा को निरंतर बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में मयंक डागर (आईपीएल खिलाड़ी), राजकुमार सांगवान (अर्जुन पुरस्कार विजेता), सुनील डाबस (द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता, कबड्डी), दिलीप छिल्लर (भारतीय कबड्डी खिलाड़ी), धीरज पहलवान (कुश्ती), दुष्यंत दलाल (कुश्ती), शमशेर कटारिया (क्रिकेट), नितिन भारद्वाज (गुरुग्राम फुटबॉल एसोसिएशन), व शैलेन्द्र यादव (प्रेसिडेंट, ब्लाइंड क्रिकेट बीसीसीआई, इंडिया), फूल सिंह, राम सिंह, परमजीत यादव पहलवान, मुकेश डागर, शामिल रहे।