फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   GPS was installed in his wife's scooter and he kept an eye on it.

Gurugram News: पत्नी की स्कूटी में लगा रखा था जीपीएस उससे रखता था नजर

Fri, 03 Jan 2025 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
GPS was installed in his wife's scooter and he kept an eye on it.
- आरोपी पति ने कबूला जुर्म, पुलिस रिमांड पूरी, पहुंचा जेल, सास-ससुर दो दिन पहले जा चुके हैं जेल
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। तीन दिन पहले पत्नी के चरित्र पर संदेह कर उसे धक्का देकर हत्या करने वाले आरोपी पति की बृहस्पतिवार को पुलिस रिमांड पूरी हो गई। इस दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कार व स्कूटी, जिसमें जीपीएस लगा हुआ था। उसे बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को इलारा मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।

बता दें कि सेक्टर-पांच थाना क्षेत्र में बीते सोमवार को गुड़गांव गांव में पति ने छत से धक्का देकर पत्नी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर कार्रवाई हुए पति रोहित व ससुर राजबीर को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। वहीं, सास कांता को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस के अनुसार आरोपी पति अपनी पत्नी पर शक करता था। इस कारण उनके बीच आए दिन विवाद होता रहता था।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया। आरोपी रोहित को एक दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया था। जबकि, आरोपी ससुर राजवीर व सास कांता को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने पारिवारिक कलह के चलते पत्नी को छत से धक्का दे दिया था। नीचे गिरने से उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पति व पत्नी रितु के बीच विभिन्न कारणों से आए दिन झगड़ा होता रहता है। मृतका की लगभग 14 वर्षीय एक लड़की व 10 वर्षीय एक लड़का है। सेक्टर पांच थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर महिला की स्कूटी बरामद किया गया है। जिसमें उसने जीपीएस लगवा रखा था। उससे आरोपी पत्नी पर नजर रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed