फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Government should work keeping public interests in mind: Captain Ajay Yadav

श्मशान घाट के निर्माण के विरोध में धरने में बड़े नेता पहुंचने लगे

Sun, 17 Jan 2021 06:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Government should work keeping public interests in mind: Captain Ajay Yadav
वजीराबाद मे बनाए जा रहे शमशान घाट का विरोध कर रहे ग्रामीणों से मिलते हुए कांग्रेस नेता व पूर्व मं? - फोटो : Gurgaon
गुुरुग्राम। सेक्टर-52 में श्मशान घाट बनाने के विरोध में वजीराबाद गांव के लोगों के धरने में इलाके के नेता भी पहुंचने शुरू हो गए हैं। निर्माणाधीन श्मशान घाट के पास दिए जा रहे धरने में रविवार को कांग्रेस नेता व राज्य के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांग को जायज ठहराया। उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह ग्रामीणों की मांग को मानते हुए तत्काल श्मशान घाट बनाने की योजना रद्द करें।
विज्ञापन

इस मौके पर कैप्टन यादव ने कहा कि कांग्रेस तन मन धन से ग्रामीणों के साथ है और प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन को भी जिद छोड़कर श्मशान घाट किसी दूसरी जगह बनवाना चाहिए। गांव से दूर भी जगहें है और उस जगह पर श्मशान घाट बनाने पर ग्रामीण राजी भी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से जल्द ही ग्रामीणों की मांग नहीं मानने की स्थिति में कांग्रेस के विधायक इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को जनता के विपरीत कार्य करने की आदत हो चुकी है।
विज्ञापन

पहले भी नोटबंदी, जीएसटी जैसे जन विरोधी कार्य यह सरकार कर चुकी है। अब देश के अन्नदाताओं को सड़कों पर लाकर छोड़ दिया। दूसरी तरफ युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ भी करने में लगी है। इस तरह राज्य सरकार को जनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं है। उनके साथ राव कमलबीर, सुधीर चौधरी, लाल सिंह यादव, जगमोहन सरपंच और वर्धन यादव आदि भी थे। दूसरी ओर, वजीराबाद के ग्रामीणों ने अपने आंदोलन के संबंध में आरपार की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है। वह आंदोलन तेज करने के लिए सोमवार को पंचायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed