फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Government Ignoring Employees' Demands: Sahoon Khan

कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज कर रही सरकार : साहून खान

Sat, 18 Apr 2026 05:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Government Ignoring Employees' Demands: Sahoon Khan
धरने पर बैठे अग्रिशमन कर्मचारी। वि
बोले, मांग पूरी नहीं होने तक जारी रहेगी अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-29 स्थित दमकल केंद्र पर शनिवार को अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी रही। अग्निशमन विभाग यूनियन के जिला प्रधान साहून खान ने सरकार पर अग्निशमन कर्मियों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। प्रधान साहून खान, जोगिंद्र व सुनील कुमार ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है। जब तक कर्मचारियों की जायज मांगें पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी जान जोखिम में डालकर शहर को सुरक्षा प्रदान करते हैं लेकिन सरकार उनकी सेवाओं के अनुरूप उचित वेतन, नियमितीकरण और अन्य सुरक्षा साधनों की मांग पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने मांग की है कि फरीदाबाद अग्निकांड पीड़ितों के लिए एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए, घायलों का निशुल्क उपचार कराया जाए और 5-5 लाख रुपये की सहायता की जाए, उपचार की अवधि को ड्यूटी माना जाए, मृतकों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए व अग्रिशमन विभाग के कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन

21 व 22 अप्रैल को करेंगे प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि आगामी 21 व 22 अप्रैल को नगर निगम के कर्मचारी दमकल फायर विभाग के कर्मचारियों के समर्थन में 2 दिन काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शित करेंगे। कर्मचारियों को बसंत कुमार, महावीर शर्मा, दलजीत शर्मा, सतपाल, नवीन, राजकुमार, अनिल कुमार, सुरजीत, हरिओम, नरेंद्र यादव और इकबाल ने संबोधित किया। इस अवसर पर कर्मचारी नेता सुशीला देवी, राजेश कुमार, सीमा देवी, भारत कांगड़ा, ज्ञान चंद, तेजपाल, कैलाश आदि ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed