{"_id":"693417c0cecf8635850c673a","slug":"government-college-to-be-built-in-sohna-soon-mla-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-73869-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोहना में जल्द बनेगा सरकारी कॉलेज : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोहना में जल्द बनेगा सरकारी कॉलेज : विधायक
विज्ञापन
दुकानदारों ने विधायक तेजपाल तंवर को बताई समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना के दुकानदारों ने शनिवार को विधायक तेजपाल तंवर से रूबरू होते हुए क्षेत्र की समस्याएं बताईं। विधायक तेजपाल तंवर ने कहा क्षेत्र में जल्द ही सरकारी कॉलेज स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य प्रगति पर है।
बड़ा बाजार स्थित सर्राफ स्वर्णकार यूनियन के पूर्व प्रधान अशोक वर्मा के प्रतिष्ठान पर पहुंचे विधायक तंवर का दुकानदारों ने स्वागत किया। इस दौरान दुकानदारों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं विस्तार से विधायक के समक्ष रखीं। व्यापारी शिरोमणि जैन ने कस्बे में सरकारी कॉलेज की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज भी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों में जाना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है।
उन्होंने निरंकारी कॉलेज को सरकारी कॉलेज में परिवर्तित करने का सुझाव भी दिया है। इस कॉलेज की भूमि हरियाणा सरकार की है और 95 प्रतिशत खर्च भी सरकार वहन कर रही है। वहीं, व्यापार मंडल प्रधान अशोक गर्ग ने पुरानी तहसील की भूमि को सरकारी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शामिल किए जाने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि स्कूल में 2800 छात्राएं पढ़ रही हैं, लेकिन खेल मैदान की सुविधा नहीं है जबकि वहां संबंधित भूमि खाली पड़ी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --