फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Government cannot silence voices through house arrest: Pankaj Dawar

हाउस अरेस्ट से आवाज नहीं दबा सकती सरकार: पंकज डावर

Thu, 23 Jul 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Government cannot silence voices through house arrest: Pankaj Dawar
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी ने सोनम वांगचुक की मांगों का किया समर्थन
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि हाउस अरेस्ट कर सरकार कांग्रेस की आवाज को नहीं दबा सकती। उन्होंने कहा कि देशहित में उनकी सोच और विचारों पर कोई पहरा नहीं लगाया जा सकता और कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने सोनम वांगचुक की मांगों का समर्थन करते हुए शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में बेहतर व्यवस्था की मांग उठाई।
डावर ने कहा कि सोनम वांगचुक के गुरुग्राम स्थित मेदांता मेडिसिटी में शिफ्ट होने के बाद कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर भाजपा सरकार ने अपना तानाशाही रवैया दिखाया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के 10 से अधिक वरिष्ठ नेताओं को मंगलवार की देर रात घरों में नजरबंद किया गया, जो सरकार के विपक्ष से भयभीत होने का प्रमाण है।
विज्ञापन

डावर ने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों का समाधान करने के बजाय उन्हें और उलझाने का काम कर रही है। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वालों को डराने के लिए पुलिस कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज कर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया गया। डावर ने कहा कि सरकार छात्रों की जायज मांगों को सुनने के बजाय उन्हें दबाने का प्रयास कर रही है। शिक्षा, रोजगार और लोकतांत्रिक अधिकारों के मुद्दे पर सरकार का रवैया नकारात्मक रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सरकार के खिलाफ मुखर होने के कारण केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed