{"_id":"65f8909a40a78780cd053e74","slug":"government-advertisements-removed-from-roadways-buses-of-gurugram-depot-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-27509-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम डिपो की रोडवेज बसों से हटाए सरकारी विज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम डिपो की रोडवेज बसों से हटाए सरकारी विज्ञापन
विज्ञापन
वर्कशॉप से निकलने से पहले कर्मचारियों द्वारा जांची जा रही बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। लोकसभा चुनाव से पहले आचार संहिता लागू होने के बाद गुरुग्राम बस डिपो परिसर में लगे सरकारी योजनाओं के होर्डिंग व बैनर हटा दिए हैं। इसके साथ ही रोडवेज बसों पर लगे सरकारी योजनाओं के विज्ञापन भी हटा दिए हैं। हालांकि दूसरे जिले से आने वाली कई रोडवेज बसों पर सरकारी योजनाओं के विज्ञापन नजर आ रहे हैं।
बता दें कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद गुरुग्राम डिपो प्रबंधन ने रोडवेज बसों पर लगे सरकारी योजनाओं के विज्ञापनों को उतारने का कार्य शुरू करा दिया था। गुरुग्राम डिपो में 214 रोडवेज बसें हैं, जिसमें कुछ नई बसों पर विज्ञापन नहीं लगाए गए थे। वहीं, जिन रोडवेज बसों पर विज्ञापन लगे थे, उनको उतार दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि दो कर्मचारियों की वर्कशॉप से बस अड्डा परिसर में जाने वाले गेट पर ड्यूटी लगाई गई। जिनको यहां से निकलने वाली बसों को जांचने की जिम्मेदारी है कि वर्कशाॅप से निकलने वाली बस पर कोई सरकारी विज्ञापन या पर्चा तो नहीं लगा है।
-- --
अन्य जिलों की बसों पर लगे विज्ञापन
हरियाणा के अन्य जिलों से गुरुग्राम डिपो पहुंच रहीं रोडवेज बसों पर सरकारी योजनाओं के विज्ञापन लगे हुए हैं। सोमवार को दोपहर गुरुग्राम बस अड्डा पर खड़ी जींद डिपो की बस पर सरकारी योजना संबंधी विज्ञापन लगा हुआ था, जोकि आचार संहिता का उल्लंघन है। गुरुग्राम डिपो के कर्मचारियों ने उक्त बस के चालक-परिचालक को विज्ञापन हटवाने के लिए कहा, जिसके बाद उक्त बस से विज्ञापन हटाया गया। रोडवेज कर्मी श्याम ने बताया कि दूसरे डिपो की जिन बसों पर सरकारी विज्ञापन लगे हैं, उनके चालक-परिचालकों से भी विज्ञापन हटवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-- --
वर्जन
आचार संहिता लागू होने के बाद गुरुग्राम डिपो की सभी रोडवेज बसों से सरकारी योजनाओं के विज्ञापन हटवाए गए हैं। डिपो परिसर में विज्ञापन हटाने के लिए कर्मचारियों को तैनात किया गया था, जिन्होंने सभी बसों के सरकारी विज्ञापनों को हटाया है। हालांकि रोडवेज बसों पर निजी कंपनियों के विज्ञापन लगे रहेंगे। - प्रदीप कुमार अहलावत, महाप्रबंधक, गुरुग्राम डिपो