{"_id":"6a26d3181614d51142027160","slug":"got-introduced-to-culture-and-tradition-on-the-seventh-day-of-indian-language-summer-camp-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90651-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: भारतीय भाषा समर कैंप के सातवें दिन संस्कृति और परंपरा से करवाया रूबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: भारतीय भाषा समर कैंप के सातवें दिन संस्कृति और परंपरा से करवाया रूबरू
विज्ञापन
सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का समापन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फर्रुखनगर में 1 जून से चल रहे सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का समापन हो गया। कैंप के सातवें दिन सोमवार को स्कूल इंचार्ज नवीन कुमार के मार्गदर्शन में अमित कुमार डीपीई, कृष्ण कुमार, कॉमर्स प्राध्यापक और शिवकुमार, अंग्रेजी अध्यापक ने बच्चों की खेल गतिविधियां कराई।
कैंप में भारतीय पारंपरिक खेलों के बारे में विस्तार से बताते हुए बच्चों की खेल प्रतियोगिताएं कराई गई। जिनका बच्चों ने कैंप के आखिरी दिन काफी लुत्फ उठाया। विभाग के निर्देशानुसार चले सात दिवसीय कैंप में हर रोज बच्चों को कोई ना कोई नई गतिविधि कराते हुए उनके ज्ञान में वृद्धि करने का प्रयास किया गया। भारतीय संस्कृति व परंपराएं, भारतीय राज्यों, शहरों, गांव व विभिन्न क्षेत्रों, पहाड़ों, नदियों एवं भारतीय पारंपरिक वेशभूषा के अलावा लोकगीत, भजन आदि के बारे में बच्चों को परिचित कराया गया।
बच्चों ने भी बड़ी रुचि के साथ में सात दिवसीय कैंप का लाभ उठाते हुए काफी ज्ञान अर्जित किया जो उनके आगे बहुत काम आएंगे। शिक्षा नीति 2020 के पाठ्यक्रम के अनुसार इस कार्यक्रम में निर्धारित की गई सभी गतिविधियों को लगभग सुव्यवस्थित और सुनियोजित तरीके से कराया गया और सोमवार को कैंप के सातवें रोज बहुत ही धूमधाम से समापन हुआ।