फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Google's electrician was robbed by giving a lift, beaten with an iron rod

लिफ्ट देकर इलेक्ट्रीशिन को लूटकर चलती कार से फेंका

Tue, 18 Jan 2022 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Google's electrician was robbed by giving a lift, beaten with an iron rod
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज दो थाना क्षेत्र के इफ्को चौक से कार सवार तीन बदमाशों ने लिफ्ट देकर निजी कंपनी के इलेक्ट्रीशियन से मोबाइल और पर्स लूट लिया। चलती कार से फेंकने का प्रयास किया। इसके बाद उन्हें कार से उतारकर लोहे की रॉड से पीटा। इसमें उनके हाथ में फैक्चर और सिर में टांके आए हैं। घटना 15 जनवरी तड़के पौने चार बजे की है। पीड़ित की ओर से डीएलएफ फेज दो थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रवि कुमार मूलरूप से राजस्थान करौली के रहने वाले हैं। वह यहां सुखराली गांव में किराए के मकान में रहते हैं। वह गूगल में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी 22 की सुबह करीब पौने चार बजे वह सिकंदरपुर जाने के लिए घर से निकलकर इफ्को चौक पर पहुंचे। 15 मिनट इंतजार करने के बाद एक स्विफ्ट डिजायर कार सवार तीन लोग आकर रुके। रवि कार में सवार हो गए। आरोप है कि कार में बैठते ही युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उनसे मोबाइल और पर्स लूट लिया। कार को एमजी रोड से यूटर्न लेकर जयपुर रोड की ओर चल दिया। आरोप है कि चलती कार की खिड़की खोलकर फेंकने के लिए उन्हें लटका दिया। वह काफी देर तक बदमाशों से संघर्ष करते रहे। इसके बाद सेक्टर-31 कट के पास कार से लात मारकर नीचे उतार दिया। फिर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार किए। इसमें उनका सिर फट गया और हाथ में फैक्चर हो गया। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। आरोपी मौके से फरार हो गए। होश आने के बाद पीड़ित पैदल चलकर अपने ऑफिस पहुंचे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

न लगाया था मास्क, युवा थे बदमाश
पीड़ित के भाई ने बताया कि कार सवार बदमाशों की उम्र करीब 30 से 32 वर्ष के बीच रही होगी। बदमाशों ने कोई मास्क नहीं लगाया हुआ था, न ही कार में जैैकेट पहनी थी। कार में एक बदमाश आगे बैठा था और एक चला रहा था, जबकि एक बदमाश पीछे बैठा था। बेहोश होने के कारण रवि कार सवार बदमाशों का नंबर नहीं देख सके। सामने आने पर वह बदमाशों को पहचान लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं पुलिसकर्मी
पीड़ित की ओर से मिली शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे बदमाशों की कार के बारे में जानकारी मिल सके। थाने की टीम और अपराध शाखा तलाश कर रही है।
- विनोद कुमार, एसएचओ, डीएलएफ फेज दो थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed