फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Google Maps will now show speed limits and accident zones.

Gurugram News: अब गूगल मैप पर दिखेगी गति सीमा और दुर्घटना क्षेत्र

Fri, 14 Nov 2025 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Google Maps will now show speed limits and accident zones.
शहर की 129 सड़कों पर शुरू हुई सुविधा, हादसों में कमी आने की संभावना
विज्ञापन

विराट त्यागी
गुरुग्राम। अब गूगल मैप पर शहर की सड़कों की अब गति सीमा दिख रही है। संभावित दुर्घटना प्वाइंट आने से पहले ही अलर्ट मिल रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने 129 सड़कों पर यह व्यवस्था की है। इससे वाहन चालक अधिक सतर्कता बरत सकेंगे और दुर्घटना में कमी आएगी।
यह सुविधा छह नवंबर से गूगल की तरफ से शुरू कर दी गई है। गुरुग्राम के बाद यह सुविधा गूगल की तरफ से नोएडा में भी शुरू कर दी गई। अभी तय गति सीमा और संभावित दुर्घटना प्वाइंट नेशनल हाईवे के साथ ही मुख्य सड़कों पर दिखाई देता था लेकिन अब शहर की लगभग सभी सड़कों पर वाहन चालकों को यह सुविधा मिल गई है।
विज्ञापन


गूगल के अधिकारियों की तरफ से मंगलवार को एसजीटी यूनिवर्सिटी में इसकी जानकारी दी गई। गूगल की तरफ से बताया गया कि उनकी तरफ से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की तरफ से रोड्स मैनेजमेंट इनसाइट (आरएमआई) प्लेटफार्म तैयार किया गया है। इस प्लेटफॉर्म के तहत शहर की 129 सड़कों पर वाहन चालकों को तय गति सीमा और संभावित दुर्घटना प्वाइंट दिखाई देंगे। वाहन चालक तय गति सीमा से चलेंगे तो जाम की स्थिति भी नहीं बनेगी और हादसों की चपेट में आने से भी बच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआई की सहायता से ट्रैफिक जाम की जानकारी, स्मार्ट सिग्नल टाइमिंग और इमरजेंसी रिस्पांस जैसी सुविधाएं वाहन चालकों के साथ ही यातायात पुलिस को भी मिल सकेंगी। इसको लेकर यातायात पुलिस की तरफ से बीते तीन महीने से गूगल के पदाधिकारियों के साथ मिलकर तैयार की जा रही थी। छह नवंबर को गूगल ने इसकी शुरुआत की।

---------------
वर्जन
वाहन चालकों की बेहतर सुविधा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। गुरुग्राम देश का पहला शहर बना है जहां एआई की मदद से गूगल मैप के जरिए वाहनों चालकों को 129 सड़कों की जानकारी मिल सकेगी। इससे सड़क हादसों में कमी आएगी। -डॉ. राजेश मोहन, पुलिस आयुक्त यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed