{"_id":"6692d582ba68cfb2e5063694","slug":"gmda-will-give-land-for-gurugram-metro-rail-project-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-34800-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना के लिए जीएमडीए देगा जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना के लिए जीएमडीए देगा जमीन
विज्ञापन
जीएमडीए के सीईओ के साथ मेट्रो अधिकारियों की हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए जीएमडीए के सीईओ के साथ मेट्रो अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें ओल्ड मेट्रो सिटी परियोजना के लिए जरूरत के अनुसार कई जगहों पर जमीन देने और कार्य के दौरान सीवर-पानी लाइन पर ध्यान देने को कहा गया है। जीएमडीए के सीईओ ने कहा कि मेट्रो परियोजना के किसी भी कार्य में देरी नहीं होगी और पूरी मदद की जाएगी।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के कार्यालय में दो दिन पहले जीएमडीए के सीईओ ए श्रीनिवास और गुरुग्राम मेट्रो रेल अधिकारियों के बीच ओल्ड मेट्रो सिटी परियोजनों को लेकर लंबी बैठक हुई। इसमें अभी तक गुरुग्राम मेट्रो के लिए उठाए गए कदमों और डिटेल डिजाइन सलाहकार रखने समेत अन्य बातों पर चर्चा की गई। बैठक में गुरुग्राम मेट्रो रेल के अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के तहत मेट्रो स्टेशन के निर्माण में कई जगहों पर जीएमडीए की जमीन आ रही है। ऐसे में जमीन गुरुग्राम मेट्रो को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को तेजी से किया जाए ताकि निर्माण कार्य के दौरान काम प्रभावित नहीं हो। मेट्रो रेल अधिकारियों ने कहा कि अक्सर जमीन मिलने से देरी होने पर काम प्रभावित होता है। जीएमडीए समेत अन्य विभाग जमीन संबंधी कार्याें को प्राथमिकता से करें। वहीं, जीएमडीए को सीवर और पानी की लाइनों को हटाने और काम के दौरान उस पर नजर रखने को कहा ताकि लाइनें टूटने न पाएं। सीईओ ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि ओल्ड मेट्रो परियोजना को देखते हुए लाइनों को शिफ्ट किया जाए। यदि बाद में भी ऐसा करना पड़ा तो इसे प्राथमिकता से कराया जाए ताकि सीवर-पानी और जमीन के कारण परियोजना में देरी नहीं होनी चाहिए। वहीं, कुछ जगहों पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से भी रेलवे को जमीन देने पर चर्चा की गई है। बता दें कि शहर में मेट्रो परियोजना के लिए गुरुग्राम मेट्रो रेल का गठन कर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से हीरो होंडा चौक से होते हुए साइबर सिटी पर मेट्रो संचालित की जानी है। इसके लिए डिटेल डिजाइन कंसल्टेंट रखा जाना है। मेट्रो निर्माण के लिए डीडीसी को जल्द रखा जाना है ताकि पूरे परियोजना की विस्तृत डिजाइन बनाकर निर्माण कार्य का टेंडर जारी हो। इसके लिए एक ही कंपनी सामने आई है और मंजूरी के लिए चंडीगढ़ भेजा गया है। योजना के अनुसार डिटेल डिजाइन सलाहकार (डीडीसी) 27 स्टेशनों वाले एलिवेटेड सेक्शन (28.5 किमी) के सिविल आर्किटेक्चरल और ईएंडएम कार्यों को करेगा। सभी 27 एलिवेटेड स्टेशनों का ले आउट प्लान भी शामिल है। साथ ही फुट ओवर ब्रिज, कलवर्ट आदि का डिजाइन भी शामिल रहेगा। गुरुग्राम मेट्रो परियोजना पर करीब 5452 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
हीरो होंडा चौक पर बनेगा इंटरचेंज
गुरुग्राम मेट्रो और दिल्ली-धारूहेड़ा (आरआरटीएस) लाइन इंटरचेंज हीरो होंडा चौक पर होने की संभावना है। 72 किलोमीटर लंबी दिल्ली-गुरुग्राम-धारूहेड़ा (आरआरटीएस) का निर्माण किया जाना है। इसके लिए अलग से कार्रवाई चल रही है। ऐसे में यहां पर दो रेल परियोजनों के लिए एक बड़ा मेट्रो स्टेशन बनाया जाएगा। ऐसे में इसके लिए ज्यादा जमीन की जरूरत होगी। इस पर भी ध्यान रखा जाएगा। मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन से आगे मेट्रो का विस्तार होना है। इसके बाद सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज- 6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9, सेक्टर 7, सेक्टर 4, सेक्टर-5 , अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन , पालम विहार, सेक्टर-23 ए, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज-4, उद्योग विहार फेज-5, साइबर सिटी से द्वारका एक्सप्रेसवे (सेक्टर 101) शामिल है। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम मेट्रो स्टेशन (पुराना हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन) से आगे मेट्रो का विस्तार होना है।