फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   GMDA saved 2.32 crore by negotiating with agencies

Gurugram News: एजेंसियों से मोलभाव कर जीएमडीए ने बचाए 2.32 करोड़

Wed, 17 May 2023 05:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
GMDA saved 2.32 crore by negotiating with agencies
54.5 करोड़ के विकास कार्यों के लिए निविदा आवंटन के दौरान बचाई राशि
विज्ञापन


जल्द ही तय की गई एजेंसियों को प्रोजेक्ट सौंप दिए जाएंगे

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) ने 54.5 करोड़ रुपये के अलग-अलग विकास कार्यों के लिए निविदा आवंटन के दौरान कई एजेंसियों से मोलभाव करते हुए 2.32 करोड़ रुपये बचाए हैं। अब जल्द ही तय की गई एजेंसियों को विकास के यह प्रोजेक्ट सौंप दिए जाएंगे और काम शुरू होगा।
जिन विकास कार्यों के प्रोजेक्ट दिए गए हैं उनमें छह प्रोजेक्ट 29.75 करोड़ रुपये के हैं। इस दौरान प्राधिकरण की ओर से प्रतिस्पर्धात्मक दरें आमंत्रित की गईं। प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा की अध्यक्षता में निविदा आवंटन समिति की बैठक हुई। इसमें 54.5 करोड़ रुपये की 12 परियोजनाओं को आवंटन के लिए मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन



इन कामों को दी गई है स्वीकृति
जिन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, उनमें एनएच-8 यानी एंबिएंस मॉल से डीएलएफ फेज-1 रोड के बीच मौजूदा खराब मास्टर सीवर लाइन का पुनर्वास (क्योर्ड-इन-प्लेस पाइप) सीआईपीपी टेक्नोलॉजी के साथ किया जाना है। सेक्टर-21-22, 22-23 और 23-23A की डिवाइडिंग रोड के साथ मौजूदा खराब मास्टर सीवर लाइन का पुनर्वास होना है। मेफील्ड गार्डन के साथ-साथ सेक्टर-46-47, 43-53, 44-52, 45-52, 51-52 और 46-51 की सेक्टर डिवाइडिंग रोड के साथ मास्टर सीवर लाइनों की डीसिल्टिंग होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालम विहार क्षेत्र सेक्टर-1, 2 और 3 में सीसीटीवी सर्वेक्षण के साथ हाई पावर सुपर सकर मशीन से मास्टर सीवर लाइनों की सफाई होगी। 1100 एमएम व्यास और 1200 एमएम व्यास की डीआई गुरुग्राम के सेक्टर-81, 86, 87, 90, 91 और 92 में मौजूदा रिसाइकल पाइप लाइनों के लिए 55 एमएलटी उपचारित पानी की आपूर्ति के लिए मुख्य वितरण रिसाइकल पाइप लाइन बनेगी। हाई पावर सुपर सकर मशीन से सेक्टर डिवाइडिंग सड़कों 27-28, 28-29 और 25-28 के आरसीसी बॉक्स ड्रेन की डीसिल्टिंग होगी।
इन्फ्रा-1 डिवीजन की 19.31 रुपये की दो परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इनमें सेक्टर 55-56 एआईटी चौक से घाटा गांव रेड लाइट तक डिवाइडिंग रोड की विशेष मरम्मत होगी। सेक्टर 27-43 से बाहरी सेक्टर-26ए रोड, सेक्टर 52-57 से सेक्टर 54-55 रोड, जैव विविधता पार्क से फरीदाबाद रोड पर कचरा चौक तक, सेक्टर 39-40 की डिवाइडिंग रोड) और सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन की मास्टर सड़कों की विशेष मरम्मत होगी।

मोबिलिटी डिवीजन की 5.44 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इनमें विभिन्न अंडरपास पर गति को कम करने के उपायों के लिए थर्मोप्लास्टिक कंपाउंड बार या पट्टी प्रदान करना और बिछाना है। सड़क सुरक्षा के लिए सड़क के मध्य में तय किए गए जर्सी बैरियर का नवीनीकरण करना है। विभिन्न चौराहों/टी-जंक्शनों में सुधार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed