{"_id":"680be4d02a3632b5f30115e7","slug":"gmda-removed-illegal-encroachments-from-bus-stand-road-mahavir-chowk-to-agrasen-chowk-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-56198-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जीएमडीए ने बस स्टैंड रोड, महावीर चौक से अग्रसेन चौक तक अवैध कब्जे हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जीएमडीए ने बस स्टैंड रोड, महावीर चौक से अग्रसेन चौक तक अवैध कब्जे हटाए
विज्ञापन
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में सीएम के सामने उठा था मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने बस स्टैंड रोड, महावीर चौक से अग्रसेन चौक पर शुक्रवार को अवैध कब्जे हटाए। बुधवार को आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में मुख्यमंत्री के सामने यह मामला उठा था।
स्थिति को सुधारने के लिए जारी निर्देशों के बाद जीएमडीए की प्रवर्तन शाखा ने 48 घंटे से भी कम समय में कार्रवाई की और सड़क के 500 मीटर से अधिक हिस्से को अतिक्रमण मुक्त कर दिया। जीएमडीए के डीटीपी आरएस बाठ के नेतृत्व में प्रवर्तन शाखा ने इन जगहों का दौरा किया। सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रही करीब 35 रेहड़ियां हटाई गईं, ताकि सुरक्षित पैदल आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। बस स्टैंड रोड और अग्रसेन चौक से महावीर चौक तक 500 मीटर से अधिक सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। सीएम विंडो की शिकायतों और सड़क सुरक्षा के मुद्दों की भी जांच की गई और सड़क के हिस्सों पर बनी अवैध सीढ़ियों को भी ध्वस्त किया गया। इसके अलावा, सड़कों पर अवैध रूप से बनाए गए कुछ रैंप भी तोड़े गए।