फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   GMDA main line leaks near Kanhai, water supply disrupted

Gurugram News: कन्हई के पास जीएमडीए की मुख्य लाइन लीक, जलापूर्ति बाधित

Thu, 21 Sep 2023 11:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:24 AM IST
विज्ञापन
GMDA main line leaks near Kanhai, water supply disrupted
मरम्मत कार्य के लिए चंदू बुढ़ेरा के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से बंद की गई पानी की आपूर्ति
विज्ञापन


फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-45 में कन्हई के पास जीएमडीए की मुख्य लाइन में लीकेज के कारण बुधवार को दोपहर बाद से जलापूर्ति बाधित रही। पाइप लाइन में मरम्मत के कार्य के लिए चंदू बुढ़ेरा के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई। इस प्लांट से सेक्टर 51 के बूस्टिंग स्टेशन समेत शहर के करीब आधे हिस्से में जलापूर्ति होती है।
जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा ने बताया कि पाइप लाइन टूटने के कारण इसकी मरम्मत के लिए चंदू बुढ़ेरा प्लांट से पानी की आपूर्ति बंद करनी पड़ी। प्लांट से पानी की आपूर्ति बंद करने के साथ हम लोगों ने वहां के पंप और स्लाइल वॉल्व के मरम्मत का कार्य संपन्न कर लिया। इसे पूर्व में किया जाना था, मगर पाइप लाइन लीकेज के कारण प्लांट बंद हुआ तो हमें इसका मौका मिल गया। अब पानी की आपूर्ति बेहतर तरीके से की जा सकेगी। शाम तक कन्हई रेड लाइट के पास पाइप लाइन में हुए लीकेज की मरम्मत का कार्य जारी है। देर शाम तक इसे दुरुस्त कर पानी की आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। पाइप लाइन लीकेज से प्लांट बंद किए जाने के कारण सेक्टर 45 से 73 तक को जलापूर्ति नहीं हो पाई। बृहस्पतिवार सुबह से पानी की आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन


आरडी सिटी में मोटर जलने से आई परेशानी
सेक्टर 52 स्थित आरडी सिटी के डी ब्लॉक स्थित बूस्टिंग स्टेशन के मोटर पंप खराब हो जाने के कारण आरडी सिटी में बुधवार को पानी की आपूर्ति नहीं हुई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि नगर निगम के कर्मियों को फोन करने पर वे समस्या की गंभीरता को नहीं लेते हैं। तीन दिनों से इस बूस्टर स्टेशन पर कोई ऑपरेटर भी नहीं है। चैताली मढ़ोत्रा ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से जीएमडीए का पानी कम आ रहा है। कई दिन एक- दो घंटे जलापूर्ति बाधित भी रही। अभी बताया गया कि पाइप लाइन में लीकेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

सेक्टर 22बी में जल संकट
सेक्टर 22 बी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष भीम सिंह ने निगमायुक्त को लिखा है कि सेक्टर के लोग पहले से पानी का संकट झेल रहे हैं। 13 सितंबर को सेक्टर में जलापूर्ति का मोटर जल गया था। दो दिन चलने के बाद मोटर दोबारा 18 सितंबर को फिर से जल गई। बूस्टर पंप पर अभी तक मोटर नहीं लगाई गई है। यहां कोई वैकल्पिक मोटर भी नहीं है। लोग पानी के लिए त्राहि-माम कर रहे हैं। यहां 610 प्लॉट में से 99 प्रतिशत तीन या चार मंजिले घर हैं। करीब 10 से 15 हजार परिवारों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। नहरी पानी यहां से करीब 4 किमी दूर सेक्टर 23 से आता है। सेक्टर में जलापूर्ति के लिए एक छोटा अंडर ग्राउंड टैंक हैं, जिसकी क्षमता 2.5 लाख लीटर है। यह सेक्टर के लिए पर्याप्त नहीं है क्योंकि हर घर में अब तीन से चार परिवार रहते हैं।


7 दिनों से सेक्टर 3,5, 6 में जल संकट
सेक्टर 3, 5, 6 के निवासियों को पिछले 7 दिनों से काफी कम पानी मिल रहा है। पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ ने बताया कि मोटर खराब होने के कारण सेक्टर में जलापूर्ति बाधित रही। लोगाें को इस कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed