फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   GMCBL management is preparing a route map for AC e-bus fares.

Gurugram News: एसी ई-बसों के किराये को लेकर जीएमसीबीएल प्रबंधन कर रहा रूटमैप तैयार

Mon, 14 Sep 2026 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
GMCBL management is preparing a route map for AC e-bus fares.
रूटों पर किलोमीटर व स्टॉपेज को लेकर भी प्रबंधन कर रहा मंथन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जीएमसीबीएल के बेड़े में सितंबर माह के अंत तक एसी ई-बसें शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) प्रबंधन ने रूटों पर चलने वाली एसी बसों के किराये को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। ई-बसों के लिए जीएमसीबीएल ने 20 रूटों का सर्वे करके सूचीबद्ध किया है। इनमें से पहले चरण में छह रूटों पर ई-बसों को चलाए जाने की योजना है।
जीएमसीबीएल के अधिकारी कई अलग-अलग रूटों पर ई-बसों के संचालन में किलोमीटर व स्टॉपेज को लेकर भी मंथन कर रहे हैं। पहले चरण में उन रूटों पर ई-बसों को चलाने की योजना है, जहां पर यात्रियों का आवागमन ज्यादा है। ऐसे में ई-बसों चलने से उक्त रूटों पर लोगों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिल सकेगी। वहीं, जीएमसीबीएल के अधिकारी उन रूटों पर भी मंथन कर रहे हैं, जहां सवारियों का आवागमन है, लेकिन सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को अपने निजी वाहन लेकर ही घर से कार्यालय, नौकरी, कॉलेज या अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है। जीएमसीबीएल की ओर सर्वे के आधार पर रूटों पर ई-बस सेवा शुरू करने का रोडमैप तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

----
एसी ई-बसों के लिए किराया व स्टॉपेज को लेकर प्रक्रिया चल रही है। ई-बसें आने से पहले ही सभी औपचारिकताएं व प्रक्रिया पूरी कर ली जाएंगी ताकि बसों के आते ही उनको तय किए रूटों पर चलाया जा सके। - विश्वजीत चौधरी, सीईओ, जीएमसीबीएल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article