फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Global City will have artificial lakes along with a 6 km long green corridor

Gurugram News: ग्लोबल सिटी में 6 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर सहित होंगी कृत्रिम झीलें

Sun, 26 Jan 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Global City will have artificial lakes along with a 6 km long green corridor
मंत्री राव नरबीर सिंह ने प्रस्तावित ग्लोबल सिटी साइट का किया निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को ग्लोबल सिटी परियोजना का दौरा किया और निर्माण कार्याें की जानकारी ली। ग्लोबल सिटी राष्ट्रीय राजमार्ग 48, 352 डब्ल्यू व द्वारका एक्सप्रेसवे से सीधे कनेक्ट होगी और 6 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर सहित कृत्रिम झीलें होंगी।
उन्होंने एचएसआईडीसी, वन विभाग व परियोजना के निर्माण कार्य से जुड़ी एजेंसी के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम संभावनाओं का शहर है। जिसमें एक तरफ विश्व की सबसे बड़ी जंगल सफारी जैसी परियोजना फलीभूत होने जा रही है। दूसरी ओर देश की पहली ग्लोबल सिटी विकसित करने का काम भी जारी है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की वैश्विक स्तर की पहचान को नई बुलंदियों तक ले जाना हरियाणा सरकार की प्राथमिकता है। ग्लोबल सिटी विकसित होने से यहां निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी। यह ग्लोबल सिटी गुरुग्राम में एनपीआर और सीपीआर के बीच 1003 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही है। जिसमें बड़े व छोटे भूखंडों की विस्तृत योजना बनाई गई है। इसके पहले फेज का काम अगले वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। मंत्री ने बताया कि ग्लोबल सिटी में निवेश की रुचि के साथ विश्व की फॉर्च्यून 500 कंपनियां पहले से ही राज्य सरकार के संपर्क में हैं।
विज्ञापन


मल्टी मॉडल परिवहन मार्गों का उपयोग किया जाएगा
एचएसआईडीसी के डीजीएम अरुण गर्ग ने बताया कि ग्लोबल सिटी- वर्क, प्ले और ट्रांजिट-ओरिएंटेड वॉक-टू-वर्क आधारित भविष्य के लिए तैयार और पर्यावरण के अनुकूल डिजाइन पर आधारित है। जिसे राष्ट्रीय राजमार्ग 48 व 352 डब्ल्यू सहित द्वारका एक्सप्रेस-वे से सीधे कनेक्ट किया जाएगा। डीजीएम ने बताया कि ग्लोबल सिटी के पास 4753.8 करोड़ रुपये का परियोजना विकास बजट है और ग्लोबल सिटी में बुनियादी ढांचे के विकास को शुरू करने के लिए लगभग 940 करोड़ रुपये का पहला टेंडर आवंटित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि ग्लोबल सिटी में निवासियों की आसान आवाजाही के लिए मल्टी मॉडल परिवहन मार्गों का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed