फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Giving new life to trees uprooted by storm

Gurugram News: आंधी से उखड़े पेड़ों को दे रहे नया जीवन

Wed, 10 Jun 2026 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
Giving new life to trees uprooted by storm
सेक्टर 52 के ताऊ देवीलाल पार्क में आंधी से उखड़े पेड़ को फिर से लगाते हुए। संवाद
ताऊ देवीलाल पार्क में पार्षद ने हरियाली बचाने के लिए शुरू की अनोखी पहल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। शहर में मंगलवार को आई तेज आंधी और तूफान के कारण सेक्टर-52 स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में भारी नुकसान हुआ था। आंधी की वजह से पार्क के कई विशाल और पुराने पेड़ उखड़ गए थे, जिससे न केवल पार्क की खूबसूरती प्रभावित हुई बल्कि स्थानीय पर्यावरण पर भी बुरा असर पड़ा।
आमतौर ऐसे पेड़ों को मृत मानकर हटा दिया जाता है, लेकिन वार्ड 21 की पार्षद सोनिया यादव ने एक सराहनीय पहल की है। पार्षद ने इन पेड़ों को हटाने के बजाय इन्हें दोबारा जीवित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत उखड़े हुए पेड़ों के लिए फिर से गड्ढे खोदकर उन्हें सीधा खड़ा किया जा रहा है और जड़ में मिट्टी डाली जा रही है। इस री-प्लांटेशन में बारिश के मौजूदा मौसम का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। प्राकृतिक बारिश और नमी की मदद से ये पेड़ जमीन को दोबारा पकड़ सकेंगे, जिससे इनके सूखने का खतरा खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

----------------

आंधी के उखड़े इन पेड़ों को बचाकर पार्क की हरियाली को बरकरार रखे जाने की कोशिश की जा रही है। कुछ पेड़ों को खड़ा कर दिया गया है और कुछ और पेड़ों को लगाने की प्रक्रिया जारी है। - सोनिया यादव, पार्षद, वार्ड-21
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
सेक्टर-23 में आंधी से गिरा पेड़
सेक्टर-23ए के पार्क में एक बड़ा पेड़ गिर जाने से सुबह सैर और व्यायाम के लिए पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पार्क के कुछ हिस्सों में आवाजाही प्रभावित रही। तेज हवाओं के साथ मौसम सुहावना जरूर दिखा, लेकिन बढ़ी हुई उमस ने लोगों की मुश्किलें कम नहीं होने दी।

----------------
50 साल पुराना बरगद का पेड़ गिरा, सड़क पर लगा जाम

सोहना। तिकोना पार्क के पास बुधवार सुबह एक विशाल बरगद का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया, जिससे सोहना-तावडू मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। पेड़ गिरने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को आई तेज आंधी के चलते पेड़ कमजोर हो गया था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे करीब 50 वर्ष पुराना यह बरगद का पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाइड्रा मशीन की सहायता से पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया। बाद में पेड़ को काटकर उसके हिस्सों को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात को सुचारू किया जा सका। वन विभाग के सहायक अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। छोटे वाहन वैकल्पिक रास्तों से निकलते रहे, लेकिन बड़े वाहनों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सड़क को पूरी तरह साफ कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed