{"_id":"6890f7c249f57d23ae0ad801","slug":"give-technical-training-to-women-prisoners-in-jail-make-them-self-reliant-renu-bhatia-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-63920-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में महिला कैदियों को दें तकनीकी प्रशिक्षण, बनाएं आत्मनिर्भर : रेणु भाटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में महिला कैदियों को दें तकनीकी प्रशिक्षण, बनाएं आत्मनिर्भर : रेणु भाटिया
विज्ञापन
- हरियाणा राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेणु भाटिया ने भोंडसी जेल का निरीक्षण कर दिए निर्देश
- सप्ताह में एक दिन स्त्री रोग विशेषज्ञ की जेल में विजिट कराने के लिए सिविल सर्जन को देंगी सुझाव
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम।
हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने सोमवार को भोंडसी स्थित जिला कारागार का दौरा किया। उन्होंने जेल अधीक्षक से कहा कि यहां आने वाली सभी महिला बंदियों को किसी न किसी व्यावसायिक या तकनीकी क्षेत्र में प्रशिक्षित किया जाए, जिससे वह सजा पूरी होने के बाद आत्मनिर्भर बन सकें। वह सिविल सर्जन गुरुग्राम को पत्र लिखकर आग्रह करेंगी कि जेल में सप्ताह में कम से कम एक दिन स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियमित विजिट कराई जाए ताकि महिला कैदियों की नियमित जांच और इलाज समय पर हो सके।
राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेणु भाटिया ने सोमवार को जेल में महिलाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला बंदियों की मूलभूत आवश्यकताओं, स्वच्छता, पोषण और पुनर्वास से जुड़ी योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने जेल की किचन में तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की और संतोष जताया। खाना बनाने की प्रक्रिया, सामग्री की स्वच्छता और बंदियों को दिए जाने वाले भोजन के पोषण मूल्य की जानकारी ली। महिला बैरक में महिला बंदियों से सीधे संवाद कर उनके स्वास्थ्य, रहन-सहन और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि महिला बंदियों के लिए वातावरण ऐसा होना चाहिए जो उन्हें मानसिक शांति दे और सुधार की दिशा में प्रेरित करे।
सिलाई प्रशिक्षण केंद्र और नर्सरी क्रेच की सराहना
आयोग अध्यक्ष ने बैरक में स्थापित नर्सरी क्रेच का निरीक्षण करते हुए छोटे बच्चों को फूड पैकेट्स वितरित किए। इसके बाद जेल के सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का दौरा कर यहां संचालित स्किल डेवलपमेंट प्रयासों की सराहना की। रेणु भाटिया ने सुझाव दिया कि बंदियों को आध्यात्मिक गतिविधियों से भी जोड़ा जाए ताकि वह मानसिक रूप से सशक्त बनें। हाल ही में जेल में आई महिला बंदियों को कानूनी सहायता और उनके अधिका बताए जाएं। इस दौरान जेल अधीक्षक नरेश कुमार, उप अधीक्षक (सिक्योरिटी) संदीप कुमार, उप अधीक्षक (एडमिनिस्ट्रेशन) सत्यभान, उप अधीक्षक (वेलफेयर) संदीप दांगी, डॉ पूजा सहित जेल स्टाफ मौजूद रहा।