{"_id":"685d86f5d41b0f45480472d4","slug":"girls-shine-in-archerywon-eight-medals-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-60941-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तीरंदाजी में चमकी छोरियां...जीते आठ पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तीरंदाजी में चमकी छोरियां...जीते आठ पदक
विज्ञापन
- हरियाणा में आयोजित ओपन तीरंदाजी नेशनल चैंपियनशिप में दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सोहना के ताऊ देवीलाल स्टेडियम के तीरंदाजों ने हरिद्वार में आयोजित तीसरी बार आरजेके ओपन तीरंदाजी नेशनल चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक अपने नाम कर साबित कर दिया म्हारी छोरियां किसी से कम नहीं हैं। यह प्रतियोगिता हरिद्वार तीरंदाजी संघ व आरजेके फाउंडेशन की ओर से 19 से 25 जून तक आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में स्टेडियम से जुड़े चार खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए राज्य, जिला गुरुग्राम और सोहना शहर का नाम रोशन किया।
गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोहना की कक्षा 10 की छात्रा तनीषा ने अंडर-15 रिकर्व राउंड में इंडिविजुअल वर्ग में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। रियान इंटरनेशनल स्कूल भोंडसी की कक्षा 9 की छात्रा देवकी यादव ने अंडर-15 कंपाउंड राउंड में इंडिविजुअल कैटेगरी में दो रजत पदक हासिल किए। वहीं, वेदास इंटरनेशनल स्कूल सोहना की कक्षा 12 की छात्रा रिशा मेहता ने अंडर-19 रिकर्व राउंड में इंडिविजुअल वर्ग में दो रजत पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा, विद्या निकेतन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलीपुर की कक्षा 10 की छात्रा कनिष्का तंवर ने अंडर-17 रिकर्व राउंड में इंडिविजुअल वर्ग में एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए।
इन चारों खिलाड़ियों को प्रशिक्षण खेल विभाग गुरुग्राम के कोच भगवत सिंह द्वारा ताऊ देवीलाल स्टेडियम, सोहना स्थित तीरंदाजी सेंटर में दिया गया। कोच भगवत सिंह ने बताया कि ये सभी खिलाड़ी सेंटर की नर्सरी से जुड़े हैं और नियमित अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
इस उपलब्धि पर डिप्टी डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स (गुरुग्राम मंडल) गिरिराज सिंह, एसडीएम सोहना अखिलेश कुमार (एचसीएस), डिप्टी डायरेक्टर खेल विभाग रामपाल, विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल और स्थानीय लोगों ने विजेता खिलाड़ियों व उनके कोच को शुभकामनाएं दीं।