{"_id":"62619834e04d3224b57b6097","slug":"girl-raped-in-police-line-flat-in-the-name-of-getting-job-gurgaon-news-noi644244058","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम : नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से पुलिस लाइन के फ्लैट में दुष्कर्म, जबरन की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम : नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से पुलिस लाइन के फ्लैट में दुष्कर्म, जबरन की शादी
Fri, 22 Apr 2022 06:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 06:19 AM IST
सार
आरोपी ने अपनी जानकार महिला पुलिसकर्मी के फ्लैट में ले जाकर जन्मदिन मनाने के नाम पर जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर घटना को अंजाम दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने युवती के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती ने मानेसर में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी ने अपनी जानकार महिला पुलिसकर्मी के फ्लैट में ले जाकर जन्मदिन मनाने के नाम पर जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर घटना को अंजाम दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने युवती के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि उसने डायलिसिस तकनीशियन का कोर्स किया हुआ है। दस माह पहले वह नौकरी की तलाश कर रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात मानेसर निवासी आनंद से हुई। उसने कहा कि उसकी कई जगह जान पहचान है और वह उसे नौकरी दिलवा देगा।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक उसे बहला फुसलाकर गुरुग्राम की पुलिस लाइन में ले गया। वहां उसे एक फ्लैट में ले कर गया, जहां मंजू नाम की महिला मिली जिसे उसने अपनी मुंह बोली बहन बताया। युवती ने अनुसार वहां आनंद ने उसे कहा कि आज जन्मदिन है। दोनों ने फ्लैट पर ही केक मंगवा लिया और कुछ खाने पीने को भी मंगवाया। आरोप है कि उसने नशीला पदार्थ मिलाकर जूस पिला दिया, जिसके बाद वह बेहोश होने लगी।
विज्ञापन
जब वह होश में आई तो उसने पाया कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। इसका विरोध करने पर मंजू और आनंद ने उसे धमकी दी कि वीडियो बना ली है और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। आरोप है कि 16 जुलाई को मंजू व आनंद ने उसे फोन कर फिर गुरुग्राम बुलाया। उसने पहले मना किया तो उसे धमकी दी गई। जिस पर वह उनके कहने मुताबिक चली।
युवती के अनुसार दबाव देकर उसे बादशाहपुर के किसी मंदिर में ले जाकर आनंद से उसकी जबरन शादी करवा दी गई। पीड़िता का कहना है कि मंजू व उसके पति ने दबाव डालकर उससे गलत काम करवाए।