फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Girl raped and got abortion, threat of kidnapping

युवती से दुष्कर्म कर कराया गर्भपात, अपहरण की धमकी

Sat, 05 Jun 2021 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Girl raped and got abortion, threat of kidnapping
गुरुग्राम। सेक्टर-5 में रहने वाली एक युवती से एक युवक ने मंदिर में शादी का ढोंग रचाकर डेढ़ साल तक दुष्कर्म किया। युवती के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया। अब युवक उसे अपने साथ नहीं रख रहा। युवती के दबाव बनाने पर युवक के परिजनों ने युवती व उसके परिजनों से मारपीट की। वहीं आरोपी की बहन ने युवती को दिल्ली के बदमाशों से अपहरण कराने की धमकी दी है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को बताया है कि उसकी भोंडसी निवासी युवक प्रिंस राघव से दो साल पहले दोस्ती हो गई। प्रिंस ने शादी के लिए कहा तो युवती ने दूसरी जाति का होने की बात कहकर मना कर दिया। इस पर प्रिंस ने मंदिर में बिना परिजनों की मर्जी के शादी का ढोंग रचाकर युवती को अपने साथ रख लिया। उसके साथ डेढ़ साल तक दुष्कर्म किया। युवती के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया। अब युवती को प्रिंस ने अपने साथ रखने से मना कर दिया है। युवती ने इसका विरोध किया तो प्रिंस के पिता अशोक, मां अंजू, भाई भोलू व भाभी पूनम ने युवती और उसके परिवार के साथ अभद्रता करने के साथ मारपीट भी की। प्रिंस की बहन स्वाति युवती को दिल्ली के बदमाशों से किडनैप करने की धमकी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed