{"_id":"6744e3d6c49491bd8003edda","slug":"girl-playing-in-front-of-house-crushed-by-car-case-registered-gurgaon-news-c-1-1-noi1127-2352099-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: घर के सामने खेल रही बच्ची को कार ने रौंदा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: घर के सामने खेल रही बच्ची को कार ने रौंदा, केस दर्ज
विज्ञापन
अन्य हादसे में एक युवक को तेज गति के वाहन ने मारी टक्कर
नूंह। शहर व सदर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बच्ची और एक युवक की मौत हो गई। दोनों थाना की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ीत हामिद कॉलोनी निवासी नासिर का कहना है कि शनिवार शाम छ बजे के करीब बेटी अनाया मकान के सामने खेल रही थी। उसी दौरान तेज गति में एक कार आई जो बच्ची को रोंधती हुई निकल गई। घायल अनाया को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां पर उसने दम तोड़ दिया। नासिर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक आफताब के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
वहीं, दूसरे मामले में शनिवार को मूलथान निवासी सहीद भतीजे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर नूंह से गांव जा रहा था। नूंह बड़कली मार्ग पर मालब गांव के नजदीक सड़क से एक तरफ मोटरसाइकिल रोकी, फिर भतीजा शौच के गया। उसी दौरान नूंह की ओर से तेज गति में आए एक वाहन ने सीधी टक्कर मार दी। सहीद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।