{"_id":"62f40803abaa4617634384a5","slug":"girl-hangs-herself-in-sector-40-gurgaon-news-noi6643496143","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: सेक्टर-40 में युवती ने फंदा लगाकर दी जान, गोरखपुर की थी मूल निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: सेक्टर-40 में युवती ने फंदा लगाकर दी जान, गोरखपुर की थी मूल निवासी
Thu, 11 Aug 2022 01:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:03 AM IST
सार
मूल रूप से यूपी के गोरखपुर की रहने वाली शिखा शहर की एक निजी कंपनी में काम करती थीं। वह सेक्टर-40 इलाके में किराये पर रही थीं। उनके साथ भाई ऋतिक और एक अन्य युवक दीपक भी रह रहा था। फिलहाल आत्महत्या का कोई कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
युवती ने लगाई फांसी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-40 इलाके में किराये पर रह रही 26 वर्षीय युवती ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। वह एक निजी कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट में काम करती थी। युवती के साथ उसका भाई व एक अन्य युवक रह रहे थे लेकिन मंगलवार को दोनों ही अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया और परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से यूपी के गोरखपुर की रहने वाली शिखा शहर की एक निजी कंपनी में काम करती थीं। वह सेक्टर-40 इलाके में किराये पर रही थीं। उनके साथ भाई ऋतिक और एक अन्य युवक दीपक भी रह रहा था। ये दोनों भी निजी कंपनियों में काम करते हैं। ऋतिक मंगलवार को अपनी कंपनी के काम से बंगलूरू गए हुए थे जबकि दीपक भी ड्यूटी पर गए हुए थे।
विज्ञापन
दीपक ने बताया कि ड्यूटी पर जाने के बाद उन्होंने शिखा को कई बार फोन लगाया लेकिन जवाब नहीं मिला। इससे उन्हें अनहोनी की आशंका हुई और वह सीधे कमरे पर पहुंचे। उन्होंने कई बार आवाज लगाई लेकिन शिखा ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उन्होंने खिड़की से देखा तो शिखा फंदे से लटक रही थी। इसके बाद दीपक ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची सेक्टर-40 थाना पुलिस ने शिखा के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जांच अधिकारी उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें शिखा ने आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। परिजनों से बातचीत के बाद ही ज्यादा कुछ स्पष्ट हो सकेगा।